काम की बात: LPG e-KYC की नई डेडलाइन 31 अगस्त! रक्षाबंधन से पहले चेक कर लें सिलेंडर के रेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • LPG e-KYC And Rates today: तीनों सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने हाल के हफ्तों में ग्राहकों से कहा था कि अगर उन्हें घरेलू एलपीजी के रेट पर गैस सिलेंडर चाहिए तो जल्द से जल्द ई-केवाईसी करा लें

lpg price
ई-केवाईसी कराने की लास्ट डेट बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है।

LPG e-KYC Last Date: रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए दो बड़ी राहत की खबरें हैं। पहली खबर LPG ई-केवाईसी कराने की लास्ट डेट को लेकर है, जो बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। दूसरी खबर एलपीजी सिलेंडर के रेट को लेकर है। आज सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अभी रक्षाबंधन से पहले राहत है। दरअसल, तीनों सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने हाल के हफ्तों में ग्राहकों से कहा था कि अगर उन्हें घरेलू एलपीजी के रेट पर गैस सिलेंडर चाहिए तो जल्द से जल्द ई-केवाईसी करा लें।

किसने बताया कि बढ़ गई डेट

द हिंदू की खबर के मुताबिक ऑयल इंडस्ट्रीज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि अब LPG e-KYC की नई डेडलाइन 31 अगस्त है और जिन्होंने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें इस बारे में मैसेज भी भेजा जाएगा।

आंकड़ों के मुताबिक, पूरे देश में करीब 32.97 करोड़ सक्रिय घरेलू एलपीजी उपभोक्ता हैं। सबसे अहम बात यह कि अधिकारी ने यह भी भरोसा दिलाया कि 31 अगस्त के बाद भी गैस सिलेंडर की सप्लाई जारी रहेगी। हालांकि, जो लोग ई-केवाईसी नहीं कराएंगे, उन्हें सिलेंडर किस रेट पर मिलेगा, यह पेट्रोलियम मंत्रालय के आने वाले निर्देशों पर निर्भर करेगा। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है।

वहीं, तेलंगाना एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी ने बताया कि तेल कंपनियों के अधिकारियों ने उन्हें मौखिक तौर पर ही डेडलाइन बढ़ाकर 31 अगस्त करने की बात बताई थी।

समयसीमा खत्म होने के बाद भी e-KYC जारी रहेगा

LPG डीलरों ने स्पष्ट किया है कि समयसीमा खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि e-KYC की सुविधा बंद हो जाएगी। जिन उपभोक्ताओं का अभी e-KYC नहीं हुआ है, वे आगे भी इसे पूरा कर सकेंगे। तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि e-KYC की सुविधा पूरी तरह कभी बंद नहीं होगी। यह लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।

एलपीजी सिलेंडर प्राइस टूडे

एलपीजी सिलेंडर आज सबसे महंगा लेह में है। यहां घरेलू रसोई गैस की कीमत 1119 रुपये है। जबकि, कमर्शियल सिलेंडर 3376 रुपये। दिल्ली की बात करें तो 14.2 किलो वाला सिलेंडर 942 रुपये और 19 किलो वालो कमर्शियल सिलेंडर 2738 रुपये। रांची में घरेलू सिलेंडर 999.50 रुपये तो कमर्शियल 2922 रुपये।

दिल्ली के मुकाबले रांची में घरेलू सिलेंडर 57.50 रुपये और कमर्शियल 184 रुपये महंगा है। हालांकि, आज देश में एलपीजी के सिलेंडर 1 अगस्त वाले रेट पर ही मिल रहा है। इस महीने के पहले दिन 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर करीब 200 रुपये सस्ता हुआ था।

बता दें भारत के 40 से अधिक शहरों के रसोई गैस और कमर्शियल गैस के दामों में बहुत अंतर है। इसके लिए भौगोलिक दूरी, लोकल टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन चार्ज का सीधा असर इस अंतर के लिए जिम्मेदार है। आज 25 अगस्त रेट के हिसाब से सबसे सस्ता सिलेंडर चाहे वह घरेलू हो या कमर्शियल मुंबई में है। यहां घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये और कमर्शियल 2,691.50 रुपये है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़LPG e-KYC की नई डेडलाइन 31 अगस्त! रक्षाबंधन से पहले चेक कर लें सिलेंडर के रेट