
क्या लद गए हैं डिफेंस स्टॉक के अच्छे दिन? 2 दिन में 10% लुढ़का, क्या है एक्सपर्ट की राय
Multibagger Defence Stock: मल्टीबैगर डिफेंस और एआई स्टॉक नेटवेब टेक्नोलॉजी (Netweb Technologies) के अच्छे दिन क्या अब बीत गए है? महज दो दिनों में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है।
Multibagger Defence Stock: मल्टीबैगर डिफेंस और एआई स्टॉक नेटवेब टेक्नोलॉजी (Netweb Technologies) के अच्छे दिन क्या अब बीत गए है? महज दो दिनों में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी के तिमाही नतीजे भी ठीक-ठाक रहा है। जिसके बाद से ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या नेटवेब की बुल रन समाप्त होने को है।

15% लुढ़क चुका है स्टॉक
बुधवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 3869.95 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 3602.20 रुपये के लेवल पर आ गया। कल मार्केट के क्लोजिंग के टाइम पर यह स्टॉक बीएसई में 4.37 प्रतिशत की गिरावट के बाद 3631.95 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। बता दें, बीते एक महीने में नेटवेब टेक्नोलॉजी के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत गिरावट आई है।
नेटवेब के तिमाही नतीजे कैसे रहे?
कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी की तरफ से दी जानकारी में कहा गया है कि सितंबर तिमाही के दौरान कुल प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 31.43 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 20.10 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी के ऑपरेटिंग रेवन्यू की बात करें तो यह सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़ा है। जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी का रेवन्यू 303.72 करोड़ रुपये रहा था।
एक्सपर्ट्स हैं अब भी बुलिश
आईआईएफएल सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार इस स्टॉक में तेजी की उम्मीद अभी की जा सकती है। ब्रोकरेज हाउस ने 4110 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज हाउस ने BUY रेटिंग दी है।
6 महीने में 250% का रिटर्न
इस डिफेंस स्टॉक की कीमतों में बीते 6 महीने के दौरान 250 प्रतिशत की तेजी आई है। अप्रैल 2025 में कंपनी के शेयर 1278.85 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर थे। तब से अबतक कंपनी के शेयरों में 185 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। वहीं, जुलाई 2023 से अबतक कंपनी के शेयरों में 800 प्रतिशत की तेजी आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ सलाह लें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)





