
146% बढ़ गया कंपनी का प्रॉफिट, शेयर खरीदने की लूट, अब कल रहेगी नजर
मजबूत ऑर्डर और AI से जुड़े बिजनेस की वजह से कंपनी की कमाई में यह तेज उछाल देखने को मिला है। बता दें कि शुक्रवार को यह शेयर 4 पर्सेंट से अधिक चढ़ गया था और 3,377.90 रुपये पर आ गया था।
Netweb Technologies India Share: नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया के शेयर कल सोमवार को कारोबार के दौरान फोकस में रह सकते हैं। दरअसर, कंपनी ने दिसंबर तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अब तक की सबसे बेहतरीन तिमाही नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट (PAT) Q3 FY26 में सालाना आधार पर 146.7% उछलकर ₹73.31 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹29.72 करोड़ था। वहीं, सितंबर तिमाही के मुकाबले मुनाफा 133% से ज्यादा बढ़ा है। मजबूत ऑर्डर और AI से जुड़े बिजनेस की वजह से कंपनी की कमाई में यह तेज उछाल देखने को मिला है। बता दें कि शुक्रवार को यह शेयर 4 पर्सेंट से अधिक चढ़ गया था और 3,377.90 रुपये पर आ गया था।
ऑपरेटिंग इनकम भी रिकॉर्ड स्तर पर
कंपनी की ऑपरेटिंग इनकम भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। दिसंबर तिमाही में ऑपरेटिंग रेवेन्यू ₹804.9 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 141% और तिमाही आधार पर 165% की शानदार बढ़त दिखाता है। कुल आय ₹811.6 करोड़ रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह सिर्फ ₹335.5 करोड़ थी। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस तेजी से फैल रहा है और नए प्रोजेक्ट्स का असर सीधे नतीजों में दिख रहा है।
EBITDA भी मजबूत रहा
मुनाफे के साथ-साथ कंपनी का EBITDA भी मजबूत रहा। ऑपरेटिंग EBITDA सालाना आधार पर 127% बढ़कर ₹97.9 करोड़ हो गया। हालांकि, EBITDA मार्जिन 12.2% रहा, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम है। पिछली तिमाही के मुकाबले EBITDA में 115% की बढ़त जरूर हुई, लेकिन मार्जिन 15% से घटा है। कंपनी ने बताया कि बढ़ते स्केल और खर्चों के चलते मार्जिन में हल्का दबाव देखने को मिला है।
अगर पूरे 9 महीनों (अप्रैल–दिसंबर 2025) की बात करें, तो नेटवेब का PAT 90% बढ़कर ₹135.2 करोड़ पहुंच गया है। इस दौरान ऑपरेटिंग इनकम भी 92% बढ़कर ₹1,409.9 करोड़ रही। कंपनी की कमाई में AI सिस्टम सबसे बड़ा योगदानकर्ता रहा, जिसने Q3 में करीब 64% रेवेन्यू दिया। मजबूत नतीजों का असर शेयर बाजार में भी दिखा और शुक्रवार, 16 जनवरी को कंपनी का शेयर करीब 6% चढ़कर बंद हुआ, जबकि साल की शुरुआत से अब तक स्टॉक करीब 10% ऊपर जा चुका है।





