
160 रुपये पर लिस्टिंग दिखा रहा है GMP, आज से IPO ओपन, कीमत बहुत कम
Neptune Logitek IPO: नेपट्यून लॉजिटेक आईपीओ आज यानी 15 दिसंबर को खुल रहा है। यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। इस वजह से मौजूदा निवेशक आईपीओ के जरिए शेयर बेचते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।
Neptune Logitek IPO: नेपट्यून लॉजिटेक आईपीओ आज यानी 15 दिसंबर को खुल रहा है। यह एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। इस वजह से मौजूदा निवेशक आईपीओ के जरिए शेयर बेचते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। आईपीओ को इश्यू साइज 46.62 करोड़ रुपये का है। कंपनी इश्यू के जरिए 37 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। बता दें, रिटेल निवेशकों के पास कंपनी के आईपीओ को सब्सक्राइब करने के लिए 15 से 17 दिसंबर तक का मौका रहेगा। इसकी लिस्टिंग बीएसई एसएमई में प्रस्तावित है।

रिटेल निवेशकों को करना होगा 2.52 लाख रुपये का निवेश
नेपट्यून लॉजिटेक आईपीओ का प्राइस बैंड 126 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1000 शेयरों का लॉट बनाया है। लेकिन एक रिटेल निवेशक को कम से कम दो लॉट पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 252000 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा।
ग्रे मार्केट दिखा रहा 34 रुपये का फायदा
नेपट्यूव लॉजिटेक आईपीओ ग्रे मार्केट में 34 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज का जीएमपी दर्शाता है कि कंपनी का आईपीओ लिस्टिंग के दिन निवेशकों को 27 प्रतिशत का फायदा पहुंचा सकता है। इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार आईपीओ की लिस्टिंग 160 रुपये पर हो सकती है। बता दें, आईपीओ को ग्रे मार्केट में सबसे अच्छी स्थिति 14 दिसंबर को थी। तब कंपनी का आईपीओ 35 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।
आईपीओ के लिए कंपनी ने Galactico Corporate Services Ltd को लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। बता दें, यह एक इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक सॉल्यूशंस प्रदान करने वाली कंपनी है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





