₹100 बढ़ा इस शेयर का टारगेट प्राइस, दिग्गज ब्रोकरेज ने कहा- मुनाफे के लिए खरीदो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के शेयर की कीमत अभी 747.35 रुपये है
  • ICICI सिक्योरिटीज का मानना ​​है कि इस शेयर में अभी और तेजी की गुंजाइश है

stock
नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के शेयर की कीमत 747.35 रुपये है

Nephrocare health share: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच गुरुवार को हेल्थकेयर स्टॉक- नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज भी डिमांड में थे। वहीं, इस शेयर को लेकर घरेलू ब्रोकरेज ICICI सिक्योरिटीज भी बुलिश है। आइए जानते हैं शेयर का टारगेट प्राइस।

शेयर की कीमत

नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के शेयर की कीमत अभी 747.35 रुपये है। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर करीब 2% बढ़कर बंद हुआ। शेयर अपने 52 हफ्ते हाई के करीब है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 767.95 रुपये है। यह शेयर जून 2026 में पहुंच गया था। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 445 रुपये है।

ब्रोकरेज का टारगेट प्राइस

ICICI सिक्योरिटीज का मानना ​​है कि इस शेयर में अभी और तेजी की गुंजाइश है। ब्रोकरेज फर्म ने इस शेयर की रेटिंग को 'ऐड' से बढ़ाकर 'बाय' कर दिया है और इसका टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज ने शेयर के टारगेट प्राइस को ₹725 से बढ़ाकर ₹825 कर दिया है। इस लिहाज से शेयर के टारगेट प्राइस में 100 रुपये की बढ़ोतरी है। बता दें कि नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के शेयर में साल की शुरुआत से अब तक 64% की बढ़त दर्ज की गई है।

ब्रोकरेज ने क्या कुछ कहा?

ICICI सिक्योरिटीज को उम्मीद है कि FY26–29E के दौरान नेफ्रोकेयर का रेवेन्यू, एबिटा और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स CAGR क्रमशः लगभग 21.7%, 27.6% और 43.4% रहेगा। इसके साथ ही, ऑपरेटिंग लेवरेज की वजह से एबिटा मार्जिन में 356 बेसिस पॉइंट्स की बढ़त होगी और यह FY29E में 26.5% तक पहुंच जाएगा। ब्रोकरेज ने बताया कि नेफ्रोकेयर हेल्थ ने भारत जैसे कीमत को लेकर संवेदनशील मार्केट और फिलीपींस जैसे कॉम्पिटिटिव विदेशी मार्केट में सफलता हासिल करके डायलिसिस बिजनेस मॉडल का सही तरीका ढूंढ लिया है।

ब्रोकरेज के मुताबिक FY23–26 के दौरान नेफ्रोकेयर ने फिलीपींस में 29 कंपनियों को खरीदा है। कंपनी ने हाल ही में सऊदी अरब में एक नया सेंटर खोला है और डायलिसिस सेंटर अल्माटी में 100% हिस्सेदारी खरीदकर कजाकिस्तान में एंट्री करने की तैयारी में है।

पिछले साल आया था आईपीओ

बता दें कि पिछले साल नेफ्रोकेयर हेल्थ का आईपीओ लॉन्च हुआ था। यह आईपीओ बुधवार, 17 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। कंपनी ने इस इश्यू के जरिए ₹871.05 करोड़ जुटाने की योजना के बारे में बताया था। इस आईपीओ में ₹353.40 करोड़ के 0.77 करोड़ नए शेयर और ₹517.64 करोड़ के 1.13 करोड़ शेयरों की बिक्री का ऑफर (OFS) शामिल था। वहीं, प्राइस बैंड ₹438–₹460 प्रति शेयर तय किया गया था और लॉट साइज 32 शेयरों का रहा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़₹100 बढ़ा इस शेयर का टारगेट प्राइस, दिग्गज ब्रोकरेज ने कहा- मुनाफे के लिए खरीदो