नवरत्न कंपनी को आंध्र प्रदेश पुलिस ने दिया ₹25,12,94,570 का काम, 1 महीने में 29% चढ़ा भाव

मिंट
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • नवरत्न कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (RailTel Corporation of India) को 25 करोड़ रुपये का काम आंध्र प्रदेश पुलिस ने दिया है
  • कंपनी को मिले इस ऑर्डर की वैल्यू 25 करोड़ रुपये है
नवरत्न कंपनी को आंध्र प्रदेश पुलिस ने दिया ₹25,12,94,570 का काम, 1 महीने में 29% चढ़ा भाव

नवरत्न कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (RailTel Corporation of India) को 25 करोड़ रुपये का काम आंध्र प्रदेश पुलिस ने दिया है। आंध्र प्रदेश पुलिस सिक्योरिटी और सर्विलांस इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत बनाना चाह रही है। जिसमें अब रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की सहायता ली जाएगी। बीएसई में मंगलवार को कंपनी के शेयर 383.05 रुपये के लेवल पर खुला था। सरकारी कंपनी के शेयरों का इंट्रा-डे हाई 393.20 रुपये आज रहा है। बता दें, कंपनी को यह वर्क ऑर्डर ऐसे समय में मिला है जब चौथी तिमाही के दौरान रेलटेल कॉरपोरेशन का प्रदर्शन शानदार रहा है।

25,12,94,570 रुपये का मिला काम

रेगुलेटरी को दी जानकारी में 27 मई को रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने बताया कि आंध्र प्रदेश के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस की तरफ से काम मिला है। कंपनी को इस काम के लिए 25,12,94,570 रुपये भुगतान किया जाएगा। रेलटेल कॉरपोरेशन को यह काम 25 जून 2025 तक पूरा करना है।

कंपनी के नेट प्रॉफिट में 46.3 प्रतिशत का इजाफा

एक्सचेंज को दी जानकारी में रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने बताया है कि जनवरी से मार्च 2025 के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 113.40 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 77.53 करोड़ रुपये रहा था। यानी साल दर साल के आधार पर रेलटेल कॉरपोरेशन का नेट प्रॉफिट 46.3 प्रतिशत बढ़ा है।

मार्च तिमाही में इस नवरत्न कंपनी को रेवन्यू 1308.28 करोड़ रुपये रहा है। रेवन्यू में 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

शेयर बाजार में शानदार रहा है एक महीना

बीते एक महीने में रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों की कीमतों में 29 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, इस उछाल के बाद भी स्टॉक एक साल में 10 प्रतिशत निगेटिव रिटर्न दिया है। भले ही एक साल इस कंपनी के पोजीशनल निवेशकों के लिए चुनौती पूर्ण रहा हो। लेकिन 2 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 221 प्रतिशत चढ़ चुका है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।