1212% चढ़ गए हैं नवरत्न कंपनी के शेयर, अब मिला है 1201 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर

Feb 18, 2026 06:07 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड ने घोषणा की है कि उसे नॉर्दर्न रेलवे से 1201 करोड़ रुपये ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर 48 महीने में पूरा किया जाना है। कंपनी के शेयर पिछले 6 साल में 1200% से अधिक उछल गए हैं।

1212% चढ़ गए हैं नवरत्न कंपनी के शेयर, अब मिला है 1201 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर

नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर बुधवार को BSE में उछाल के साथ 309.75 रुपये पर बंद हुए हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड ने शेयर बाजार बंद होने से कुछ देर पहले ही बताया कि उसे नॉर्दर्न रेलवे से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। रेल विकास निगम लिमिटेड ने घोषणा की है कि उसे नॉर्दर्न रेलवे से 1201 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। नवरत्न कंपनी आरवीएनएल के शेयरों में पिछले 6 साल में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, कंपनी के शेयर इस अवधि में 1200 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।

नवरत्न कंपनी को मिले ऑर्डर के डीटेल्स
नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को यह ऑर्डर 48 महीने में पूरा करना है। कंपनी ने बताया है, 'रेल विकास निगम लिमिटेड को न्यू रेल-कम-रोड ब्रिज नंबर 11 के डिजाइन और कंस्ट्रक्शन, काशी रेलवे स्टेशन के करीब मौजूदा मालवीय ब्रिज के 50 मीटर डाउनस्ट्रीम समेत दूसरे काम के लिए नॉर्दर्न रेलवे से लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है। इसके अलावा, लखनऊ डिवीजन में जनरल इलेक्ट्रिक वर्क्स शामिल है।' इस ऑर्डर को 48 महीने में पूरा किया जाना है।

1212% उछल गए हैं रेल कंपनी के शेयर
नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर पिछले 6 साल में 1212 पर्सेंट चढ़ गए हैं। रेल कंपनी के शेयर 20 फरवरी 2020 को 23.60 रुपये पर थे। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर 18 फरवरी 2026 को 309.75 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो नवरत्न कंपनी के शेयरों में 912 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले 3 साल में रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में 353 पर्सेंट का उछाल आया है। पिछले 2 साल में कंपनी के शेयरों में सिर्फ 23 पर्सेंट की तेजी आई है।

52 हफ्ते के हाई लेवल से 30% से ज्यादा टूट गए हैं शेयर
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 30 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। नवरत्न कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 448 रुपये है। कंपनी के शेयर 20 मई 2025 को इस लेवल पर थे। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर 18 फरवरी 2026 को 309.75 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 295.25 रुपये है। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग 27.16 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,