47वीं बार डिविडेंड देने जा रही है नवरत्न कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान
Dividend Stock: नवरत्न कंपनी आरईसी लिमिटेड (REC Ltd) ने फिर से डिविडेंड देने का फैसला किया है। यह 47वीं बार जब कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। कंपनी ने इस बार एक शेयर पर 3.20 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है।

Dividend Stock: नवरत्न कंपनी आरईसी लिमिटेड (REC Ltd) ने फिर से डिविडेंड देने का फैसला किया है। यह 47वीं बार जब कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। कंपनी ने इस बार एक शेयर पर 3.20 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए पीएसयू स्टॉक ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस विषय में...
किस दिन है रिकॉर्ड डेट
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर 32 प्रतिशत का डिविडेंड देने का फैसला किया है। योग्य निवेशकों को एक शेयर 3.20 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 20 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।
REC Ltd पहली बार शेयर बाजार में 2008 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 3 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2009 में कंपनी ने एक शेयर पर 2 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को दिया था। बात दें, आखिरी बार शेयर बाजार में REC Ltd के शेयर 6 फरवरी 2026 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को हर एक शेयर पर 4.60 रुपये का फायदा मिला था।
दो बार कंपनी ने दिया है बोनस शेयर
इस कंपनी के शेयर बीएसई में दो बार एक्स-बोनस ट्रेड किए हैं। पहली कंपनी के शेयर 2016 में एक्स-बोनस ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 1 शेयर बोनस मिला था। दूसरी बार कंपनी के शेयर 2022 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को 3 शेयर पर 1 शेयर बोनस मिला था।
शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?
आज सोमवार को यह स्टॉक बीएसई में 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 332.30 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले 6 महीने के शेयरों की कीमतों में 12 प्रतिशत टूट गया था। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 450.35 रुपये और 52 वीक लो लेवल 321.05 रुपये है।
दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 25 प्रतिशत गिरा है। तीन साल में REC Ltd के शेयरों 184 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, 10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 436 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


