Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Navratna Company SJVN Share rises over 6 percent today company reported profit more than 224 crore rupee
नवरत्न कंपनी का शेयर बना रॉकेट, 224 करोड़ रुपये का हुआ है मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

नवरत्न कंपनी का शेयर बना रॉकेट, 224 करोड़ रुपये का हुआ है मुनाफा, डिविडेंड का ऐलान

संक्षेप:

नवरत्न कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड के शेयर बुधवार को BSE में 6% से अधिक चढ़कर 77.29 रुपये पर बंद हुए। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 224 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा हुआ है। कंपनी ने डिविडेंड भी अनाउंस किया है।

Feb 11, 2026 04:47 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नवरत्न कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड (SJVN) के शेयरों में बुधवार को तूफानी तेजी आई है। एसजेवीएन लिमिटेड के शेयर बुधवार को BSE में 6 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 77.29 रुपये पर बंद हुए। दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों ने 78.48 रुपये के हाई लेवल को भी छुआ। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में एसजेवीएन लिमिटेड का मुनाफा 50 पर्सेंट से ज्यादा बढ़ा है। नवरत्न कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। एसजेवीएन के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 107.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 68.17 रुपये है।

नवरत्न कंपनी को 224 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रॉफिट
नवरत्न कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 50.6 पर्सेंट बढ़कर 224.4 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 149 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एसजेवीएन लिमिटेड (SJVN Limited) का रेवेन्यू सालाना आधार पर 61.3 पर्सेंट बढ़ा है। तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 1082 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 671 करोड़ रुपये था। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में एसजेवीएन का इबिट्डा 57 पर्सेंट बढ़कर 738 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की समान अवधि के दौरान 470 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान
नवरत्न कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड (SJVN Limited) के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए हर शेयर पर 1.15 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 20 फरवरी 2026 फिक्स की है। इसके अलावा, एसजेवीएन लिमिटेड के बोर्ड ने 1000 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने की मंजूरी दी है। कंपनी यह फंड अनसिक्योर्ड, रेटेड, टैक्सेबल, रिडीमएबल, नॉन-कन्वर्टिबल, नॉन-कम्युलेटिव डिबेंचर्स के जरिए प्राइवेट प्लेसमेंट बेसिस पर जुटा सकती है।

182% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
एसजेवीएन लिमिटेड (SJVN Limited) के शेयर पिछले 5 साल में 182 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। नवरत्न कंपनी के शेयर 12 फरवरी 2021 को 27.35 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 11 फरवरी 2026 को 77.29 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में एसजेवीएन लिमिटेड के शेयरों में 151 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 139 पर्सेंट उछल गए हैं। अगर पिछले एक साल की बात करें तो नवरत्न कंपनी के शेयरों में 15 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 17 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। वहीं, इस साल अब तक एसजेवीएन लिमिटेड के शेयर 3.43 पर्सेंट उछले हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;