Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Navratna Company SJVN Share rallied over 11 Percent today crossed 80 rupee level
नवरत्न कंपनी के शेयरों में आया तेजी का तूफान, 82 रुपये के पार पहुंचा शेयर का दाम

नवरत्न कंपनी के शेयरों में आया तेजी का तूफान, 82 रुपये के पार पहुंचा शेयर का दाम

संक्षेप:

नवरत्न कंपनी SJVN के शेयर शुक्रवार को 11% से अधिक की तेजी के साथ 82.98 रुपये पर बंद हुए हैं। दिन के कारोबार के दौरान SJVN के शेयर 84 रुपये के हाई लेवल तक पहुंचे। कंपनी के शेयरों का वॉल्यूम शुक्रवार को 16 गुना से ज्यादा बढ़ गया।

Jan 02, 2026 05:23 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नवरत्न कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड के शेयरों में तेजी का तूफान आया है। एसजेवीएन के शेयर शुक्रवार को BSE में 11 पर्सेंट से ज्यादा उछलकर 82.98 रुपये पर बंद हुए हैं। दिन के कारोबार के दौरान एसजेवीएन लिमिटेड (SJVN) के शेयरों ने 84 रुपये के हाई लेवल को छुआ। एसजेवीएन के शेयरों का वॉल्यूम शुक्रवार को 16 गुना से ज्यादा बढ़ गया। कंपनी का मार्केट कैप 2 जनवरी को 32,600 करोड़ रुपये को पार कर गया है। एसजेवीएन लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 112.40 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 69.82 रुपये है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

5 साल में 225% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
नवरत्न कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड (SJVN) के शेयर पिछले पांच साल में 225 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। पावर जेनरेशन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड के शेयर 1 जनवरी 2021 को 25.10 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 2 जनवरी 2026 को 82.98 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 170 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। 3 साल में एसजेवीएन लिमिटेड के शेयर 140 पर्सेंट के करीब उछले हैं। हालांकि, पिछले एक साल में एसजेवीएन लिमिटेड के शेयरों में 22 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर करीब 15 पर्सेंट टूट गए हैं।

ये भी पढ़ें:रॉकेट बने ओला के शेयर, बाजार में बढ़ा कंपनी का दबदबा, 10 सेशन में 30% उछले शेयर

IPO में 26 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
एसजेवीएन लिमिटेड (SJVN) के आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 26 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 29 अप्रैल 2010 को खुला था और यह 3 मई तक ओपन रहा। कंपनी के शेयर 20 मई 2010 को BSE में 28 रुपये पर लिस्ट हुए थे और लिस्टिंग वाले ही दिन लुढ़ककर 25.05 रुपये पर बंद हुए। एसजेवीएन लिमिटेड का आईपीओ टोटल 6.64 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 3.12 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 3.39 गुना दांव लगा।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,