
नवरत्न कंपनी SJVN के शेयरों में तूफानी तेजी, 5 दिन में 21% से ज्यादा उछल गए शेयर
नवरत्न कंपनी एसजेवीएन (SJVN) के शेयर सोमवार को 7% से अधिक की तेजी के साथ 88.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। 5 दिन में एसजेवीएन के शेयर 21% से ज्यादा उछल गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 72.28 रुपये से बढ़कर 88 रुपये के पार जा पहुंचे हैं।
नवरत्न कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड के शेयर सोमवार को रॉकेट बन गए हैं। एसजेवीएन लिमिटेड (SJVN) के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 88.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले पांच दिन में एसजेवीएन लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। नवरत्न कंपनी के शेयर 5 दिन में 21 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 72.28 रुपये से बढ़कर 88 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 111.70 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 69.82 रुपये है।
एक्सचेंज ने मांगा कंपनी से स्पष्टीकरण
नवरत्न कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड के शेयरों का वॉल्यूम सोमवार 5 जनवरी को करीब 8 गुना बढ़ गया है। वॉल्यूम में मूवमेंट को लेकर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने एसजेवीएन लिमिटेड से स्पष्टीकरण मांगा है। खबर लिखे जाने तक कंपनी की तरफ से कोई क्लैरिफिकेशन नहीं आया है। एसजेवीएन लिमिटेड के शेयर पिछले पांच साल में 230 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 26.75 रुपये से बढ़कर 88.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 190 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। नवरत्न कंपनी के शेयर पिछले 3 साल में 155 पर्सेंट उछल गए हैं।
IPO में 26 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
एसजेवीएन लिमिटेड का आईपीओ दांव लगाने के लिए 29 अप्रैल 2010 को खुला था और यह 3 मई तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 26 रुपये था। कंपनी के शेयर BSE में 28 रुपये पर लिस्ट हुए थे और लिस्टिंग वाले दिन ही टूटकर 25.05 रुपये पर बंद हुए। एसजेवीएन लिमिटेड का आईपीओ टोटल 6.64 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 3.12 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 3.39 गुना दांव लगा था, जबकि क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 9.03 गुना सब्सक्राइब हुआ।

लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें



