
नवरत्न कंपनी को मिला 145 करोड़ रुपये का काम, 315 रुपये के पार शेयर, 1200% चढ़ गया है शेयर
नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर गुरुवार को उछाल के साथ 316.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी को दक्षिण रेलवे से 145 करोड़ रुपये से ज्यादा का एक प्रोजेक्ट मिला है।
नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर गुरुवार को तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर गुरुवार को BSE में उछाल के साथ 316.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। रेल कंपनी के शेयरों में यह तेजी एक ऑर्डर मिलने के बाद आई है। रेल विकास निगम लिमिटेड को सदर्न रेलवे (दक्षिण रेलवे) से एक लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LOA) मिला है। यह ऑर्डर एक ट्रैक्शन पावर प्रोजेक्ट के लिए है। यह प्रोजेक्ट 145.35 करोड़ रुपये का है। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में पिछले पांच साल में 1200 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।
कंपनी को मिले ऑर्डर के डीटेल्स
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को मिले इस कॉन्ट्रैक्ट में सलेम डिवीजन के जोलारपेट्टई-सलेम सेक्शन में स्कॉट-कनेक्टेड ट्रैक्शन सबस्टेशंस, पावर क्वॉलिटी इक्विपमेंट, स्विचिंग पोस्ट्स, एक 2X25 kV फीडिंग सिस्टम और ऑटोमैटिक फॉल्ट लोकेटर सिस्टम्स के डिजाइन, सप्लाई, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम है। यह प्रोजेक्ट, इंडियन रेलवे के मिशन 3000 MT फ्रेट-लोडिंग टारगेट से जुड़ा हुआ है। रेल विकास निगम लिमिटेड ने बताया है कि इस प्रोजेक्ट को 540 दिन में पूरा किया जाना है।
1200% से ज्यादा उछल गए हैं रेल विकास निगम के शेयर
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर पिछले पांच साल में 1200 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। नवरत्न कंपनी के शेयर 4 दिसंबर 2020 को 24.05 रुपये पर थे। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर 4 दिसंबर 2025 को 316.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 810 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर 320 पर्सेंट के करीब उछल गए हैं। हालांकि, पिछले एक साल में नवरत्न कंपनी के शेयरों में 28 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 501.55 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 295.25 रुपये है।





