Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Navratna Company RVNL IPO Price 19 rupee now share crossed 300 rupee level
19 रुपये का था IPO में नवरत्न कंपनी का शेयर, अब 300 रुपये के पार शेयर के दाम

19 रुपये का था IPO में नवरत्न कंपनी का शेयर, अब 300 रुपये के पार शेयर के दाम

संक्षेप:

IPO में रेल कंपनी के शेयर का दाम 19 रुपये था। नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर 5 दिसंबर 2025 को 310.90 रुपये पर बंद हुए हैं। 19 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर 1525% से अधिक उछल गए हैं।

Dec 07, 2025 12:20 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों ने पिछले पांच साल में निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर पांच साल में 1229 पर्सेंट उछल गए हैं। रेल कंपनी के शेयर इस अवधि में 23.40 रुपये से बढ़कर 300 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर दबाव में हैं। कंपनी का आईपीओ अप्रैल 2019 में आया था। आईपीओ में रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर का दाम 19 रुपये था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

19 रुपये से अब 300 रुपये के पार पहुंचे शेयर
नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड का आईपीओ 29 मार्च 2019 को खुला था और यह 3 अप्रैल तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 19 रुपये था। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर 5 दिसंबर 2025 को BSE में 310.90 रुपये पर बंद हुए हैं। 19 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर 1525 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर 11 अप्रैल 2019 को BSE और NSE पर फ्लैट 19 रुपये पर लिस्ट हुए थे। रेल कंपनी का आईपीओ 1.82 गुना ही सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 2.92 गुना दांव लगा था, जबकि एंप्लॉयीज का कोटा 2.11 गुना सब्सक्राइब हुआ।

ये भी पढ़ें:111 रुपये का है शेयर, 47 रुपये पहुंच गया GMP, बंपर लिस्टिंग की जगी उम्मीद

एक साल में 34% लुढ़क गए हैं रेल कंपनी के शेयर
नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों पर पिछले कुछ समय से बिकवाली का दबाव है। रेल कंपनी के शेयर पिछले एक साल में 34 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर 9 दिसंबर 2024 को 470.40 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 5 दिसंबर 2025 को BSE में 310.90 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में करीब 28 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 17 महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 51 पर्सेंट की गिरावट आई है। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 501.55 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 295.25 रुपये है। रेल कंपनी का मार्केट कैप 64,823 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।