नवरत्न कंपनी को मिला 968 करोड़ रुपये का ऑर्डर, 300 रुपये के पार जा पहुंचे शेयर
नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे में 6% से ज्यादा की तेजी के साथ 311.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। रेल कंपनी के शेयरों में यह उछाल एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद आया है। ऑर्डर की वैल्यू करीब 968 करोड़ रुपये है।

नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 6 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 311.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। रेल कंपनी के शेयरों में यह उछाल एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद आया है। रेल विकास निगम लिमिटेड करीब 968 करोड़ रुपये के घरेलू रेलवे ऑर्डर के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (लोएस्ट बिडर) के रूप में उभरी है। पिछले 6 साल में रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में 1540 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है।
रेल कंपनी को मिले ऑर्डर के डीटेल्स
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने गुरुवार को घोषणा की है कि वह ईस्ट कोस्ट रेलवे के एक ईपीसी (EPC) ऑर्डर के लिए लोएस्ट बिडर के रूप में उभरी है। इस ऑर्डर के तहत भद्रक-विजियनगरम सेक्शन पर नेरगुंडी-बारांग और खुर्दा रोड-विजियनगरम के बीच तीसरी और चौथी लाइंस पर प्रमुख पुलों के निर्माण का काम शामिल है। इस ऑर्डर को 3 साल में पूरा किया जाना है और इसकी टोटल कॉस्ट 967.93 करोड़ रुपये है। ऑर्डर के तहत ओडिशा में बिरूपा, महानदी, कठजोरी और कुआखाई नदियों पर प्रमुख ओपन वेब स्टील ग्रिडर ब्रिजेज का निर्माण शामिल है।
1540% से ज्यादा उछल गए हैं रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर
नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर पिछले 6 साल में 1540 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर 17 अप्रैल 2020 को 18.50 रुपये पर थे। नवरत्न कंपनी के शेयर 17 अप्रैल 2026 को 311.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में 1000 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। पिछले चार साल में आरवीएनएल (RVNL) के शेयर 750 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 295 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। पिछले दो साल में कंपनी के शेयर 20 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं।
एक साल में करीब 15% लुढ़क गए हैं कंपनी के शेयर
नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयर पिछले एक साल में 15 पर्सेंट के करीब लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर 17 अप्रैल 2025 को 370.65 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 17 अप्रैल 2026 को 311.90 रुपये पर पहुंच गए हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 448 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 248.25 रुपये है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


