करीब 3 गुना बढ़ा मुनाफा, नवरत्न कंपनी के शेयरों ने बना दिया नया रिकॉर्ड, 5 साल में दिन का सबसे बड़ा उछाल

Vishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया का मुनाफा चौथी तिमाही में करीब 3 गुना बढ़ गया है
  • अच्छे नतीजों के बाद गुरुवार को नवरत्न कंपनी के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचे हैं
करीब 3 गुना बढ़ा मुनाफा, नवरत्न कंपनी के शेयरों ने बना दिया नया रिकॉर्ड, 5 साल में दिन का सबसे बड़ा उछाल

नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। एनएलसी इंडिया के शेयर गुरुवार को अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 18 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 387.70 पर पहुंच गए हैं। नवरत्न कंपनी के शेयरों में गुरुवार को करीब 5 साल में दिन का सबसे बड़ा उछाल आया है। एनएलसी इंडिया का मुनाफा 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में करीब 3 गुना बढ़ा है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 220.25 रुपये है।

189% बढ़ा है नवरत्न कंपनी का मुनाफा
नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया का मुनाफा चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 189 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में 1394 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले कंपनी का प्रॉफिट करीब 3 गुना बढ़ गया है। अगर तिमाही आधार पर देखें तो नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। कंपनी को दिसंबर 2025 तिमाही में 666 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

5043 करोड़ रुपये रहा कंपनी का रेवेन्यू
नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया को ऑपरेशंस से मिला रेवेन्यू मार्च 2026 तिमाही में 5043 करोड़ रुपये रहा है। ऑपरेशंस से मिला रेवेन्यू सालाना आधार पर 32 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 3836 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 13 पर्सेंट से ज्यादा बढ़कर 4443 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही नतीजों के साथ ही कंपनी के बोर्ड ने घोषणा की है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2026 के लिए हर शेयर पर 0.25 रुपये का फाइनल डिविडेंड रिकमंड किया है।

500% से अधिक उछल गए हैं नवरत्न कंपनी के शेयर
नवरत्न कंपनी एनएलसी इंडिया (NLC India) के शेयर पिछले 5 साल में 500 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। एनएलसी इंडिया के शेयर 14 मई 2021 को 61.70 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 14 मई 2026 को 387.70 पर पहुंच गए हैं। पिछले तीन साल में एनएलसी इंडिया के शेयरों में 330 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 2 साल में कंपनी के शेयर 70 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। नवरत्न कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 387.70 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 220.25 रुपये है। एनएलसी इंडिया में प्रमोटर की हिस्सेदारी 72.20 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 27.80 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,