Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Navratna company NBCC Shares jumped 5 Percent today bagged order worth over 116 crore rupee
नवरत्न कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी, दनादन मिले हैं 3 नए ऑर्डर, 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी

नवरत्न कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी, दनादन मिले हैं 3 नए ऑर्डर, 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी

संक्षेप:

नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) के शेयर करीब 5% के उछाल के साथ 118.30 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में यह उछाल नए ऑर्डर मिलने की वजह से आया है। कंपनी को 116 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर मिले हैं।

Nov 24, 2025 12:27 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। एनबीसीसी (इंडिया) के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान करीब 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 118.30 रुपये पर पहुंच गए हैं। नवरत्न कंपनी के शेयरों में यह उछाल नए ऑर्डर मिलने की वजह से आया है। एनबीसीसी (इंडिया) के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 67 पर्सेंट उछल गए हैं। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 3 मार्च को अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 70.82 रुपये पर थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपनी को मिले ऑर्डर के डीटेल्स
नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को 116.95 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। एनबीसीसी को यह ऑर्डर नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एम्पावरमेंट ऑफ पर्सन्स विद मल्टीपल डिसएबिलिटीज (NIEPMD), केनरा बैंक और नेशनल हॉर्टीकल्चर बोर्ड से मिले हैं। कंपनी की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को NIEPMD से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी के लिए 29.49 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। नवरत्न कंपनी एनबीसीसी को नेशनल हॉर्टीकल्चर बोर्ड से 42.37 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इसके अलावा, कंपनी को केनरा बैंक से 45.09 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

ये भी पढ़ें:500 रुपये से भी नीचे आया टाटा ग्रुप का यह दिग्गज शेयर, 63% से भी ज्यादा लुढ़का

570% से ज्यादा उछल गए हैं नवरत्न कंपनी के शेयर
नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयर पिछले पांच साल में 570 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। एनबीसीसी के शेयर 27 नवंबर 2020 को 17.37 रुपये पर थे। नवरत्न कंपनी के शेयर 24 नवंबर 2025 को 118.30 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले तीन साल में एनबीसीसी के शेयरों में 325 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले दो साल में कंपनी के शेयर 172 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं।

ये भी पढ़ें:ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा यह शेयर, 70 रुपये पहुंचा GMP, 150 रुपये शेयर का दाम

2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड अपने शेयरधारकों को दो बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने फरवरी 2017 में अपने निवेशकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए थे। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। एनबीसीसी (इंडिया) ने अक्टूबर 2024 में 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।