Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Navratna Company NBCC Share rallied over 5 percent today company continuously bagging orders
दनादन मिल रहे ऑर्डर, दौड़ पड़ा नवरत्न कंपनी का शेयर, 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी

दनादन मिल रहे ऑर्डर, दौड़ पड़ा नवरत्न कंपनी का शेयर, 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी

संक्षेप:

नवरत्न कंपनी NBCC के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 5 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 114 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद एनबीसीसी के शेयरों में यह उछाल देखने को मिला है।

Dec 19, 2025 04:07 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को गजब की तेजी देखने को मिली है। एनबीसीसी के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 5 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 114 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक बड़ा ऑर्डर मिलने के बाद नवरत्न कंपनी एनबीसीसी के शेयरों में यह उछाल देखने को मिला है। एनबीसीसी को यह ऑर्डर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) संबलपुर से मिला है। यह ऑर्डर 179.37 करोड़ रुपये का है। इस ऑर्डर के तहत नवरत्न कंपनी को परमानेंट कैंपस के फेज-2 इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी सर्विसेज उपलब्ध कराने का काम मिला है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

NBCC को दनादन मिल रहे हैं ऑर्डर
नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड को दनादन ऑर्डर मिल रहे हैं। IIM संबलपुर से मिले ऑर्डर से पहले कंपनी को दिसंबर में कई ऑर्डर मिल चुके हैं। कंपनी ने 16 दिसंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसे 345.04 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। एनबीसीसी को आईआईटी-मंडी से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी सर्विसेज के लिए 332.99 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। वहीं, कांडला सेज से कंपनी को 12.05 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने 11 दिसंबर को बताया कि उसे नॉल्को और सेल बोकारो से कुल 289.39 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। नवरत्न कंपनी NBCC ने 3 दिसंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे 665.38 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।

ये भी पढ़ें:टाटा के इस शेयर ने लगाई दौड़, 5400 रुपये के पार दाम, 1 फ्री शेयर बांट चुकी कंपनी

461% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयर पिछले 5 साल में 461 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। एनबीसीसी के शेयर 18 दिसंबर 2020 को 20.27 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 19 दिसंबर 2025 को 114 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले तीन साल में एनबीसीसी के शेयरों में 317 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। दो साल में एनबीसीसी के शेयर 107 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। एनबीसीसी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 130.60 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 70.82 रुपये है।

ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी के शेयर में तेजी का तूफान, 5 दिन में 24% बढ़ गया शेयर का दाम

दो बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। एनबीसीसी ने अक्टूबर 2024 में अपने निवेशकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर शेयरधारकों को 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने इससे पहले फरवरी 2017 में भी 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए थे।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,