Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Navratna Company NBCC Share dropped below 100 rupee company given 2 times Bonus Share
100 रुपये से भी नीचे आए नवरत्न कंपनी के शेयर, 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी

100 रुपये से भी नीचे आए नवरत्न कंपनी के शेयर, 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी

संक्षेप:

नवरत्न कंपनी NBCC के शेयर मंगलवार को 4% से अधिक टूटकर 98 रुपये पर पहुंच गए हैं। इस साल अब तक एनबीसीसी के शेयर करीब 20% टूट गए हैं। कंपनी अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है।

Jan 20, 2026 09:17 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयर पिछले कुछ समय से बिकवाली के दबाव में हैं। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एनबीसीसी के शेयर मंगलवार को 4 पर्सेंट से अधिक टूटकर 98 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 8 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है। वहीं, इस साल अब तक एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयर करीब 20 पर्सेंट टूट गए हैं। एनबीसीसी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 130.60 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 70.82 रुपये है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

5 साल में 367% उछल गए हैं नवरत्न कंपनी के शेयर
नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयर पिछले पांच साल में 367 पर्सेंट चढ़ गए हैं। एनबीसीसी के शेयर 22 जनवरी 2021 को 20.97 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 20 जनवरी 2026 को 98 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 207 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में 287 पर्सेंट का उछाल आया है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो एनबीसीसी के शेयर लगभग फ्लैट रहे हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 15 पर्सेंट की गिरावट आई है।

ये भी पढ़ें:गिरावट की आंधी में भी रॉकेट बना यह शेयर, लगातार लग रहा अपर सर्किट, 125% उछला

दो बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने फरवरी 2017 में अपने निवेशकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी एनबीसीसी ने अपना पिछला बोनस शेयर अक्टूबर 2024 में दिया है। कंपनी ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। एनबीसीसी 2 बार अपने शेयर का भी बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर चुकी है। कंपनी ने जून 2016 और अप्रैल 2018 में स्टॉक स्प्लिट किया।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।