40% से ज्यादा टूट गए हैं नवरत्न कंपनी के शेयर, 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • नवरत्न कंपनी NBCC के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 40% से अधिक टूट गए हैं
  • एनबीसीसी के शेयर 1 फरवरी 2024 को 139.83 रुपये पर थे
  • नवरत्न कंपनी के शेयर गुरुवार 19 मार्च 2026 को 83.16 रुपये पर बंद हुए हैं
40% से ज्यादा टूट गए हैं नवरत्न कंपनी के शेयर, 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी

नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयर पिछले कुछ महीनों से बिकवाली के दबाव में हैं। एनबीसीसी के शेयर गुरुवार को BSE में करीब 6 पर्सेंट की गिरावट के साथ 83.16 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड के शेयरों में 31 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 25 पर्सेंट टूट गए हैं। एनबीसीसी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 40 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) ने गुरुवार को बताया है कि उसे कई घरेलू ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डर की वैल्यू 319.78 करोड़ रुपये है। कंपनी को हाउसिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंस्टीट्यूशनल डिवेलपमेंट प्रोजेक्ट्स के ऑर्डर मिले हैं। यह ऑर्डर असम, मेघालय और बिहार में मिले हैं। नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (NBCC) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है।

40% से ज्यादा लुढ़क गए हैं NBCC के शेयर
नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (NBCC) के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 40 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। एनबीसीसी के शेयर 1 फरवरी 2024 को 139.83 रुपये पर थे। नवरत्न कंपनी के शेयर गुरुवार 19 मार्च 2026 को 83.16 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले एक साल में एनबीसीसी के शेयर लगभग फ्लैट रहे हैं। एनबीसीसी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 130.60 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 75.01 रुपये है।

5 साल में 176% चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
नवरत्न कंपनी एनबीसीसी के शेयर पिछले 5 साल में 176 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। एनबीसीसी के शेयर 19 मार्च 2021 को 30.10 रुपये पर थे। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 19 मार्च 2026 को 83.16 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में एनबीसीसी के शेयरों में 221 पर्सेंट का उछाल आया है। वहीं, पिछले तीन साल में कंपनी के शेयर 254 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं।

2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
नवरत्न कंपनी एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड अपने निवेशकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने फरवरी 2017 में अपने शेयरधारकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा है। कंपनी ने अक्टूबर 2024 में भी 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। दिसंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 61.75 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 38.25 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,