रॉकेट बना नवरत्न कंपनी का शेयर, 20% चढ़े दाम, 2 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • नवरत्न कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल के शेयरों में बुधवार को तूफानी तेजी आई
  • इरकॉन इंटरनेशनल के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 20% उछलकर 122.75 रुपये पर पहुंच गए
  • कंपनी अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है

IRCON International
इरकॉन इंटरनेशनल अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांट चुकी है। (प्रतीकात्मक फोटो)

हेवी वॉल्यूम के बीच नवरत्न कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल के शेयर रॉकेट सा उड़ गए हैं। इरकॉन इंटरनेशनल के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 20 पर्सेंट चढ़कर 122.75 रुपये पर पहुंच गए। रेल कंपनी के शेयर एक महीने के हाई पर जा पहुंचे हैं। बुधवार को दोपहर 2 बजे तक इरकॉन इंटरनेशनल के टोटल 626.02 लाख शेयरों की ट्रेडिंग हुई और टोटल ट्रेडेड वैल्यू 732.20 करोड़ रुपये रही। पिछले 5 साल में इरकॉन इंटरनेशनल के शेयरों में 160 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।

2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
नवरत्न कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल (IRCON International) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर भी दे चुकी है। रेल कंपनी ने फरवरी 2005 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। नवरत्न कंपनी ने अपना पिछला बोनस शेयर मई 2021 में 1:1 के रेशियो में दिया। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 फ्री शेयर दिया। इरकॉन इंटरनेशनल अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है। कंपनी ने अप्रैल 2020 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा।

4 साल में 195% से अधिक उछल गए नवरत्न कंपनी के शेयर
नवरत्न कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल (IRCON International) के शेयर पिछले 4 साल में 195 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 39.50 रुपये से बढ़कर 122.75 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 160 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। हालांकि, इधर कंपनी के शेयरों में दबाव देखने को मिला है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 25 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। वहीं, इस साल अब तक इरकॉन इंटरनेशनल के शेयरों में 30 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट आई है। इरकॉन इंटरनेशनल के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 186.40 रुपये है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 101.45 रुपये है।

राइट्स लिमिटेड के शेयरों में भी अच्छी तेजी
राइट्स लिमिटेड (RITES Limited) के शेयरों में भी बुधवार को तेज उछाल आया है। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 8 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 209.35 रुपये पर बंद हुए हैं। दिन के कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 218.85 रुपये के लेवल तक भी पहुंचे। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 259.30 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 175.10 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़रॉकेट बना नवरत्न शेयर, 20% चढ़े दाम, 2 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी