नवरत्न कंपनी के शेयर में तूफानी तेजी, कंपनी ने दनादन 5 बार बांटे हैं बोनस शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • नवरत्न कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन के शेयर मंगलवार को 5% से अधिक के उछाल के साथ 492.10 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • कंपनी अपने शेयरधारकों को दनादन 5 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है
Container Corporation

नवरत्न कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कॉनकॉर) के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। कंटेनर कॉरपोरेशन के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 492.10 रुपये पर पहुंच गए हैं। 30 जून 2026 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी का कंटेनर वॉल्यूम सालाना आधार पर 8.89 पर्सेंट बढ़ा है। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और घरेलू कार्गो दोनों में ही ग्रोथ देखने को मिली है। नवरत्न कंपनी अपने शेयरधारकों को दनादन 5 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है।

गेल इंडिया के साथ लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट
कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कॉनकॉर) ने इससे पहले 9 जुलाई को बताया था कि उसने महारत्न कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड के साथ एक लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट किया है। यह समझौता अहमदाबाद के खोडियार में कंटेनर कॉरपोरेशन के इनलैंड कंटेनर डिपो में LNG डिस्पेंसिंग स्टेशन बनाने के लिए हुआ है। 15 साल के लिए हुए इस एग्रीमेंट के तहत गेल (इंडिया) लिमिटेड का एक्सक्लूसिव ऑपरेशन कंट्रोल होगा और यह LNG रिटेल आउटलेट इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में निवेश करेगी।

दनादन 5 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
नवरत्न कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कॉनकॉर) अपने शेयरधारकों को 5 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने अप्रैल 2008 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। नवरत्न कंपनी ने सितंबर 2013 में 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर बांटे। यानी, कंपनी ने हर 4 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंटेनर कॉरपोरेशन ने अप्रैल 2017 और फरवरी 2019 में भी 1:4 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। नवरत्न कंपनी ने अपना पिछला बोनस शेयर जुलाई 2025 में 1:4 के रेशियो में दिया है। यानी, कंपनी ने हर 4 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा है।

कुछ समय से दबाव में हैं कंपनी के शेयर
नवरत्न कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों पर पिछले कुछ समय से बिकवाली का दबाव है। कंपनी के शेयर पिछले एक साल में 20 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 6 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। पिछले 2 साल में कंपनी के शेयर 40 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 625 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 421.80 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप मंगलवार को 37,000 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।