नई ऊंचाई पर नवरत्न शेयर, 1 लाख रुपये के बना दिए 46 लाख, 3 बार बांटे हैं बोनस शेयर
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों ने 10 साल में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने 10 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 46 लाख से ज्यादा बना दिया है। कंपनी के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है।

नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर गुरुवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गए। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर गुरुवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 4 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 467.80 रुपये पर जा पहुंचे। कारोबार के आखिर में एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 460 रुपये पर बंद हुए। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों ने पिछले 10 साल में निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों ने 10 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 46 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है। कंपनी ने साल 2015 से लेकर अब तक कुल 3 बार बोनस शेयर दिए हैं। वहीं, पिछले 10 साल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने 2 बार बोनस शेयर बांटे हैं।
1 लाख रुपये के ऐसे बना दिए 46 लाख रुपये
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर 11 मार्च 2016 को 32.93 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 11 मार्च 2016 को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे कंपनी के 3,036 शेयर मिलते। कंपनी ने साल 2016 से लेकर अब तक पिछले 10 साल में 2 बार बोनस शेयर दिए हैं। अगर बोनस शेयरों को जोड़ लें तो कंपनी के कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 10,017 शेयर पहुंच जाती है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर 5 मार्च 2026 को 460 रुपये पर बंद हुए हैं। ऐसे में 10,017 शेयरों की मौजूदा वैल्यू बढ़कर 46.07 लाख रुपये पहुंच गई है। हमने अपने कैलकुलेशन में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की तरफ से दिए गए डिविडेंड को नहीं जोड़ा है।
कुल 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) साल 2015 से लेकर अब तक अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। कंपनी ने सितंबर 2015 में 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे। नवरत्न कंपनी ने सितंबर 2017 में 1:10 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 10 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने अपना पिछला बोनस शेयर सितंबर 2022 में 2:1 के रेशियो में दिया है। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर दिए हैं। कंपनी ने पिछले 10 साल में 2 बार बोनस शेयर दिए हैं।
6 मार्च है अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, इंडियन ऑर्म्ड फोर्सेज के लिए रडार, कम्युनिकेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर इक्विपमेंट की प्रमुख सप्लायर है। कंपनी अपने शेयरधारकों को हर शेयर पर 1.95 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे रही है। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 6 मार्च 2026 फिक्स की है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 27 फरवरी 2026 को हुई मीटिंग में फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए हर शेयर पर 1.95 रुपये का अंतरिम डिविडेंड डिक्लेयर किया था।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


