Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Navratna Company Bharat Electronics turned 1 lakh rupee into 1 crore given 3 times 3 Bonus Share
3 बार बोनस शेयर का तोहफा, नवरत्न कंपनी ने 1 लाख रुपये के बना दिए 1 करोड़ रुपये

3 बार बोनस शेयर का तोहफा, नवरत्न कंपनी ने 1 लाख रुपये के बना दिए 1 करोड़ रुपये

संक्षेप: नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों ने 10 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। कंपनी ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने 10 साल से थोड़े ज्यादा समय में 3 बार बोनस शेयर बांटे हैं।

Wed, 22 Oct 2025 11:38 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने 10 साल में ही अपने शेयरधारकों को मालामाल कर दिया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों ने पिछले 10 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 1 करोड़ रुपये से ज्यादा बना दिया है। कंपनी के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने दस साल से थोड़े ज्यादा समय में अपने निवेशकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

1 लाख रुपये के ऐसे बना दिए 1 करोड़ रुपये
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर 31 जुलाई 2015 को 40.27 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 31 जुलाई 2015 को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे कंपनी के 2480 शेयर मिलते। नवरत्न कंपनी ने साल 2015 से लेकर अब तक अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। इन बोनस शेयरों को जोड़ लें तो कुल शेयरों की संख्या बढ़कर 24,552 पहुंच जाती है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर मंगलवार 21 अक्टूबर 2025 को BSE में 417.60 रुपये पर बंद हुए हैं। इस शेयर प्राइस पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के 24,552 शेयरों की मौजूदा वैल्यू 1.02 करोड़ रुपये पहुंच जाती है।

ये भी पढ़ें:18 महीने में 63000% की तूफानी तेजी, अब BSE ने बजाई खतरे की घंटी

नवरत्न कंपनी ने 3 बार बांटे हैं बोनस शेयर
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने पिछले 10 साल से कुछ ज्यादा समय में अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है। नवरत्न कंपनी ने सितंबर 2015 में 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने सितंबर 2017 में 1:10 के अनुपात में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 10 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। नवरत्न कंपनी ने अपना पिछला बोनस शेयर सितंबर 2022 में दिया है। कंपनी ने तब 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर अपने निवेशकों को दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर दिए हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।