
64000% चढ़ गए नवरत्न कंपनी के शेयर, 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 64000% से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर पिछले 25 साल में 63 पैसे से बढ़कर 400 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। मल्टीबैगर कंपनी अपने निवेशकों को 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है।
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने लंबी अवधि का नजरिया रखने वाले निवेशकों की झोली भर दी है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने पिछले 25 साल में शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर इस अवधि में 64000 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। नवरत्न कंपनी के शेयर पिछले 25 साल में 63 पैसे से बढ़कर 400 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। मल्टीबैगर कंपनी साल 2015 से अपने निवेशकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है।
64000% से ज्यादा उछल गए कंपनी के शेयर
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर पिछले 25 साल में 64,455 पर्सेंट उछल गए हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 8 दिसंबर 2000 को 63 पैसे पर थे। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 5 दिसंबर 2025 को BSE में 406.70 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 20 साल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों में 4325 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले 15 साल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 2248 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पिछले 10 साल में नवरत्न कंपनी के शेयरों में 987 पर्सेंट की तेजी आई है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 435.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 240.15 रुपये है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर परफॉर्मेंस का यह डेटा हमने गूगल पर कंपनी के शेयर प्राइस मूवमेंट से लिया है।
3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी ने सितंबर 2015 में 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे। कंपनी ने सितंबर 2017 में 1:10 के अनुपात में बोनस शेयर दिए। कंपनी ने हर 10 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने अपना पिछला बोनस शेयर सितंबर 2022 में 2:1 के रेशियो में दिया है। यानी, कंपनी ने 1 पर 2 बोनस शेयर बांटे हैं।





