नवरत्न कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी, 6795 करोड़ रुपये के मिले हैं ऑर्डर, 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर बुधवार को 7% से अधिक के उछाल के साथ 430.05 रुपये पर पहुंच गए हैं। डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने घोषणा की है कि उसे 6795 करोड़ रुपये के एडिशनल ऑर्डर मिले हैं।

नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर बुधवार को रॉकेट बन गए हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 430.05 रुपये पर पहुंच गए हैं। एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने घोषणा की है कि उसे 6795 करोड़ रुपये के एडिशनल ऑर्डर मिले हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को यह ऑर्डर डिफेंस मिनिस्ट्री, हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और दूसरी कंपनियों से मिले हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने बताया है कि वित्त वर्ष 2026 में उसका रेवेन्यू 16.2 पर्सेंट बढ़कर 26,750 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 23,024 करोड़ रुपये था।
नवरत्न कंपनी को किन-किन चीजों के ऑर्डर मिले?
डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने बताया है कि उसे 30 मार्च 2026 को अपने पिछले डिसक्लोजर के बाद से 6795 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। नवरत्न कंपनी को डिफेंस मिनिस्ट्री से माउंटेन रडार और हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से LCA के लिए एवियोनिक्स पैकेज के लिए ऑर्डर मिले हैं। इसके अलावा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, इलेक्ट्रॉनिक फ्यूजेज, स्ट्रैटेजिक कंपोनेंट्स, अपग्रेड्स और स्पेयर्स के लिए एक्सपोर्ट ऑर्डर मिले हैं।
5 साल में 915% से ज्यादा चढ़ गए BEL के शेयर
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर पिछले पांच साल में 915 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 1 अप्रैल 2021 को 42.03 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 1 अप्रैल 2026 को 430.05 रुपये पर पहुंच गए हैं। अगर पिछले 4 साल की बात करें तो भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 525 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 337 पर्सेंट चढ़ गए हैं। दो साल में कंपनी के शेयरों में 90 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। पिछले एक साल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 47 पर्सेंट से ज्यादा उछले हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 473.25 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 252.25 रुपये है।
3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है भारत इलेक्ट्रॉनिक्स
एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) साल 2015 से लेकर अब तक अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने सितंबर 2015 में 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे। कंपनी ने सितंबर 2017 में 1:10 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, डिफेंस कंपनी ने हर 10 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। कंपनी ने अपना पिछला बोनस शेयर सितंबर 2022 में दिया है। कंपनी ने सितंबर 2022 में 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। नवरत्न कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


