नवरत्न कंपनी को मिले 581 करोड़ रुपये के ऑर्डर, 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को 581 करोड़ रुपये के एडिशनल ऑर्डर मिले हैं। कंपनी अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर 891% उछले हैं।

एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया है कि 23 जनवरी 2026 को अपने पिछले डिसक्लोजर के बाद से उसे 581 करोड़ रुपये के एडिशनल ऑर्डर मिले हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर शुक्रवार को BSE में 429.55 रुपये पर बंद हुए हैं। नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी के शेयर पिछले 5 साल में 819 पर्सेंट उछल गए हैं।
कंपनी को मिले ऑर्डर्स के डीटेल्स
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को मिले ऑर्डर्स में डिफेंस से संबंधित प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज शामिल हैं। इन सर्विसेज में कम्युनिकेशन इक्विपमेंट, रडार वॉर्निंग रिसीवर्स, टैंक-सब सिस्टम्स, रडार सिस्टम्स, सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस, अपग्रेड्स, स्पेयर्स और रिलेटेड सर्विसेज शामिल हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने पिछले महीने बताया था कि उसे 610 करोड़ रुपये के एडिशनल ऑर्डर मिले हैं। इस ऑर्डर में कई तरह के प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज शामिल हैं।
819% उछल गए हैं नवरत्न कंपनी के शेयर
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर पिछले पांच साल में 819 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 5 फरवरी 2021 को 46.72 रुपये पर थे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर 6 फरवरी 2026 को 429.55 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 4 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 529 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में नवरत्न कंपनी के शेयर 358 पर्सेंट उछल गए हैं। दो साल में कंपनी के शेयरों में 133 पर्सेंट की तेजी आई है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयर 53 पर्सेंट चढ़े हैं।
3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने सितंबर 2015 में 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने सितंबर 2017 में 1:10 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 10 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। कंपनी ने अपना पिछला बोनस शेयर सितंबर 2022 में 2:1 के रेशियो में दिया है। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर दिए हैं।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


