नवरत्न कंपनी को 2203 करोड़ रुपये का मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान, 3 बार बोनस शेयर का तोहफा

Vishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को चौथी तिमाही में 2203 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। कंपनी 3 बार बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है।

नवरत्न कंपनी को 2203 करोड़ रुपये का मुनाफा, डिविडेंड का भी ऐलान, 3 बार बोनस शेयर का तोहफा

नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को 31 मार्च 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही में 2203 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 5 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 2105 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू चौथी तिमाही में 12 पर्सेंट बढ़कर 10,177 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का रेवेन्यू 9120 करोड़ रुपये था। नवरत्न कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए हर शेयर पर 55 पैसे का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की है।

73882 करोड़ रुपये रही ऑर्डर बुक
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) की ऑर्डर बुक 1 अप्रैल 2026 को 73,882 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2026 में टैक्स भुगतान के बाद कंपनी का मुनाफा 14.38 पर्सेंट बढ़कर 6048.48 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का मुनाफा 5288.25 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2026 में नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.15 पर्सेंट बढ़कर 27,479.63 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 23,658.01 करोड़ रुपये था।

3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है भारत इलेक्ट्रॉनिक्स
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने सितंबर 2015 में 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे। नवरत्न कंपनी ने सितंबर 2017 में 1:10 के अनुपात में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 10 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने अपना पिछला बोनस शेयर सितंबर 2022 में 2:1 के रेशियो में दिया है। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर दिए हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स अपने शेयर का भी बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर चुकी है। कंपनी ने मार्च 2017 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा। यानी, कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयर में बांटा।

705% से ज्यादा उछल गए हैं नवरत्न कंपनी के शेयर
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर पिछले पांच साल में 705 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 21 मई 2021 को 52.52 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 19 मई 2026 को 423.15 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 440 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले 3 साल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर 295 पर्सेंट उछल गए हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 473.25 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 358.70 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,