Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Navratna Bharat Electronics given 3 times bonus share bagged 871 rupee order Share jumped 1083 Percent
3 बार बोनस शेयर का तोहफा, 1083% उछले नवरत्न कंपनी के शेयर, अब 871 करोड़ रुपये के मिले ऑर्डर

3 बार बोनस शेयर का तोहफा, 1083% उछले नवरत्न कंपनी के शेयर, अब 871 करोड़ रुपये के मिले ऑर्डर

संक्षेप: नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 871 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी के शेयर पिछले पांच साल में 1083 पर्सेंट चढ़ गए हैं।

Sun, 16 Nov 2025 01:54 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को 871 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को यह ऑर्डर 10 नवंबर 2025 को पिछले डिसक्लोजर के बाद से मिले हैं। यह ऑर्डर फायर कंट्रोल सिस्टम, थर्मल इमेजर, ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट, अपग्रेड्स, स्पेयर्स एंड सर्विसेज से जुड़े हैं। नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। पिछले पांच साल में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 1000 पर्सेंट से ज्यादा उछले हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड अपने निवेशकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने सितंबर 2015 में 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने सितंबर 2017 में 1:10 के अनुपात में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 10 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। नवरत्न कंपनी ने सितंबर 2022 में 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर दिए।

ये भी पढ़ें:5 बोनस शेयर बांट रही मल्टीबैगर कंपनी, दो साल में 16000% से ज्यादा चढ़ गए शेयर

1083% चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर पिछले पांच साल में 1083 पर्सेंट उछल गए हैं। नवरत्न कंपनी के शेयर 20 नवंबर 2020 को 36.07 रुपये पर थे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 14 नवंबर 2025 को BSE में 426.95 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 4 साल की बात करें तो भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 513 पर्सेंट की जोरदार तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर 299 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 54 पर्सेंट का उछाल आया है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 435.95 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 240.15 रुपये है।

ये भी पढ़ें:GMP का इशारा, पहले ही दिन हो सकता है 30% से ज्यादा फायदा, IPO पर 61 गुना दांव

1286 करोड़ रुपये का हुआ है मुनाफा
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 1286.13 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन प्रॉफिट हुआ है। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 18 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 1091.27 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 25.75 पर्सेंट बढ़कर 5763.65 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 4583.41 करोड़ रुपये था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।