
Ex-Bonus ट्रेड कर रही है कंपनी, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री, शेयरों का भाव ₹150 के नीचे
Bonus Share: पिछले एक साल में निवेशकों को मालामाल करने वाली कंपनी नर्मदा मैकप्लास्ट ड्रिप इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड (Narmada Macplast Drip Irrigation Systems Ltd) के शेयर आज एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं।
Bonus Share: पिछले एक साल में निवेशकों को मालामाल करने वाली कंपनी नर्मदा मैकप्लास्ट ड्रिप इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड (Narmada Macplast Drip Irrigation Systems Ltd) के शेयर आज एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को अपर सर्किट लगा है। बता दें, 2025 में कंपनी में पोजीशनल निवेशकों को 100 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है।

मिलेंगे एक पर 1 शेयर फ्री
एक्सचेंज को दी जानकारी में नर्मदा मैकप्लास्ट ड्रिप इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 10 अक्टूबर 2025 यानी आज की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में आज रहेगा उन्हें बोनस शेयर का लाभ मिलेगा।
अगले हफ्ते होगा शेयरों का बंटवारा
इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा भी प्रस्तावित है। कंपनी शेयर बाजार में अगले हफ्ते एक्स-स्प्लिट ट्रेड करेगी। एक्सचेंज को मिली जानकारी के अनुसार 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। नर्मदा मैकप्लास्ट ड्रिप इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने 17 अक्टूबर 2025 की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है।
शेयर बाजारों में कंपनी का प्रदर्शन कैसा?
गुरुवार को यह स्टॉक बीएसई में 246.35 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। आज एक्स-बोनस ट्रेड करने की वजह से यह स्टॉक 128.50 रुपये पर खुला। लेकिन अपर सर्किट लगते ही कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 129.35 रुपये के लेवल पर पहुंच गया।
बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी के शेयरों की कीमतों में 2025 में 154 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 488 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





