Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Nandani Creation Limited share jumps 42 percent in 2026 stock proce below rs 50
2026 में 42% चढ़ा यह सस्ता स्टॉक, कीमत 50 रुपये से भी कम, 17 जनवरी को आएगा बड़ा अपडेट

2026 में 42% चढ़ा यह सस्ता स्टॉक, कीमत 50 रुपये से भी कम, 17 जनवरी को आएगा बड़ा अपडेट

संक्षेप:

Small Cap Stock: 2026 का साल नंदनी क्रिएशन के शेयरहोल्डर्स के लिए शानदार रहा है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में इस नए साल 42 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, आज कभी कंपनी के शेयरों का भाव बढ़ा है।

Jan 13, 2026 04:00 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Small Cap Stock: 50 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक नंदनी क्रिएशन (Nandani Creation Limited) के शेयरों में ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली है। 2026 का साल इस कंपनी के शेयरहोल्डर्स के लिए शानदार रहा है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में इस नए साल 42 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, आज कभी कंपनी के शेयरों का भाव बढ़ा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आज मंगलवार को नंदनी क्रिएशन के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। बीएसई में यह स्टॉक आज 38.60 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 39.88 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, बाजार के बंद होने के समय पर यह स्टॉक 1.58 प्रतिशत की तेजी 38.69 रुपये के स्तर पर था।

ये भी पढ़ें:तीन दिन से टूट रहा है इस दिग्गज कंपनी का शेयर, आज भी 5.58% गिरा

तिमाही नतीजों का इंतजार

कंपनी की तरफ से 17 जनवरी को तिमाही नतीजों का ऐलान किया जाएगा। निवेशकों को तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। इससे पहले इस स्मॉल कैप स्टॉक ने 7 जनवरी को बिजनेस अपडेट दिया था। कंपनी ने बताया था कि सालाना आधार पर तेज बिक्री देखने को मिली थी।

लॉन्ग टर्म में कैसा रहा है प्रदर्शन?

बीते एक साल में नंदनी क्रिएशन के शेयरों की कीमतों में 13.49 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, तीन में इस स्मॉल कैप शेयरों का भाव 57 प्रतिशत गिरा है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 242 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

ये भी पढ़ें:इस कंपनी के शेयरों में तेज हलचल, 2 दिन में 21% चढ़ा भाव, NSE ने मांगा जवाब

एनएसई ने भेजा नोटिस

कंपनी के शेयरों में तेजी को देखते हुए 7 जनवरी को नोटिस भेजा है। जिसके जवाब में कंपनी ने बताया है कि शेयरों की कीमतों में तेजी के पीछे की वजह मार्केट की मौजूदा परिस्थितियां हैं। कंपनी या उसके मैनेजमेंट का कीमतों में तेजी के पीछे की कोई हाथ नहीं है। बता दें, इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 41.31 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 58.69 प्रतिशत है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।