पहले ही दिन हर शेयर पर 199 रुपये का फायदा, 600 रुपये के पार पहुंचा यह शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयरधारकों को पहले ही दिन हर शेयर पर 199 रुपये का बंपर मुनाफा हुआ है
  • जबरस्त लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर गुरुवार को NSE में 20% चढ़कर 624 रुपये पर बंद हुए हैं
  • IPO में कंपनी के शेयर का दाम 425 रुपये था
MV Electrosystems IPO
MV Electrosystems के आईपीओ ने शेयरधारकों को पहले ही दिन मालामाल कर दिया है।

एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयरों ने बाजार में उतरते ही अपने शेयरधारकों को बंपर फायदा करा दिया है। कंपनी के निवेशकों को पहले ही दिन हर शेयर पर 199 रुपये का मुनाफा हुआ है। शानदार लिस्टिंग के बाद एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर गुरुवार को NSE में 20 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 624 रुपये पर बंद हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 425 रुपये था। एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर गुरुवार 6 अगस्त को बाजार में लिस्ट हुए हैं। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 290 करोड़ रुपये का था।

बंपर फायदे के साथ लिस्ट हुए एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर
एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स (MV Electrosystems) के शेयर गुरुवार 6 अगस्त को BSE और NSE पर लिस्ट हुए हैं। एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर NSE में 22.35 पर्सेंट के फायदे के साथ 520 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं, BSE में कंपनी के शेयर 519 रुपये पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर 20% के उछाल के साथ 624 रुपये पर NSE में बंद हुए। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर 20 पर्सेंट की तेजी के साथ 622.75 रुपये पर बंद हुए हैं।

200 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स का IPO
एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के आईपीओ (MV Electrosystems IPO) पर टोटल 200.66 गुना दांव लगा था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 218.25 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 397.99 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 96.13 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 34 शेयर थे।

क्या करती है एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स?
एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड (MV Electrosystems) की शुरुआत साल 2009 में हुई है। कंपनी इलेक्ट्रिकल एंड पावर इलेक्ट्रॉनिक्स इक्विपमेंट्स के डिजाइन, डिवेलपमेंट, असेंबली और मैन्युफैक्चरिंग के बिजनेस में है। कंपनी प्रॉपल्सन इक्विपमेंट और केबल प्रोटेक्शन एंड मैनेजमेंट प्रॉडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। कंपनी के पास इन-हाउस रिसर्च, डिजाइन एंड डिवेलपमेंट सेंटर है। 31 मई 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में 206 एंप्लॉयीज थे। आईपीओ से पहले प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की कंपनी में 76.92 पर्सेंट हिस्सेदारी थी, जो कि अब 57.68 पर्सेंट रह गई है। अमित धवन, मोहित वोहरा, राहुल धवन, रामेंद्र प्रताप सिंह, सोनाली धवन और सुमित धवन कंपनी के प्रमोटर्स हैं।

IPO से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी
आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स कंपनी की लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने, नए पावर इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए रिसर्च डिजाइन एंड डिवेलपमेंट एक्टिविटीज में इनवेस्टमेंट और जनरल कॉरपोरेट पर्पज में करेगी।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पहले ही दिन हर शेयर पर 199 रुपये का फायदा, 600 रुपये के पार पहुंचा यह शेयर