पहले ही दिन 500 रुपये पर पहुंचेगा शेयर, GMP कर रहा इशारा, इसी हफ्ते खुल रहा IPO

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के आईपीओ में शेयर का दाम 425 रुपये है
  • कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 75 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं
  • मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से कंपनी के शेयर 500 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं
MV Electrosystems IPO
MV Electrosystems के शेयर ग्रे मार्केट में 75 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं।

MV Electrosystems IPO: एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड का आईपीओ इसी हफ्ते दांव लगाने के लिए खुलने जा रहा है। IPO खुलने से पहले ही कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में धमाल मचाए हुए हैं। एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर अभी से ग्रे मार्केट में 17 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 जुलाई को खुलेगा और यह 3 अगस्त तक ओपन रहेगा। एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड के आईपीओ का टोटल साइज 290 करोड़ रुपये तक का है।

पहले ही दिन 500 रुपये पर पहुंचेंगे कंपनी के शेयर
एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड के आईपीओ में शेयर का दाम 425 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 75 रुपये के फायदे के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर 500 रुपये पर बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट मंगलवार 4 अगस्त को फाइनल हो सकता है। वहीं, एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड के शेयर गुरुवार 6 अगस्त को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं आम निवेशक
एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड के आईपीओ (MV Electrosystems IPO) में आम निवेशक कम से कम एक लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की एक लॉट में 34 शेयर हैं। एक लॉट के लिए रिटेल इनवेस्टर्स को 14,450 रुपये का निवेश करना होगा। मोहित वोहरा, अमित धवन, सुमित धवन, राहुल धवन, सोनाली धवन, रामेंद्र प्रताप सिंह कंपनी के प्रमोटर्स हैं। आईपीओ से पहले एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 76.92 पर्सेंट है।

क्या करती है एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स?
एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड की शुरुआत साल 2009 में हुई है। एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड इलेक्ट्रिकल एंड पावर इलेक्ट्रॉनिक्स इक्विपमेंट के डिजाइन, डिवेलपमेंट, असेंबली और मैन्युफैक्चरिंग का काम करती है। कंपनी के पास इन-हाउस रिसर्च, डिजाइन एंड डिवेलपमेंट सेंटर है। 31 मई 2026 तक के डेटा के मुताबिक, कंनपी में 206 एंप्लॉयीज थे। आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड अपनी लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने और नए पावर इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के रिसर्च डिजाइन एंड डिवेलपमेंट एक्टिविटीज के निवेश में करेगी।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पहले ही दिन 500 रुपये पर पहुंचेगा शेयर, GMP कर रहा इशारा, इसी हफ्ते खुल रहा IPO