1500% से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, कुछ देर रॉकेट सा उड़ा शेयर, फिर गिरा धड़ाम

Feb 10, 2026 01:58 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मुथूट माइक्रोफिन के शेयर मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 5% चढ़कर 197.50 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि, यह तेजी टिक नहीं सकी और कंपनी के शेयर बिखर गए। कंपनी के शेयर फिलहाल 6% की गिरावट के साथ 175.95 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

1500% से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, कुछ देर रॉकेट सा उड़ा शेयर, फिर गिरा धड़ाम

मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जबरदस्त मुनाफा हुआ है। मुथूट माइक्रोफिन का मुनाफा 16 गुना बढ़ गया है। तीसरी तिमाही के शानदार वित्तीय नतीजों के बाद मुथूट माइक्रोफिन के शेयर मंगलवार को BSE में शुरुआती कारोबार के दौरान 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 197.50 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि, यह तेजी बहुत देर टिक नहीं सकी और कंपनी के शेयर बिखर गए। मुथूट माइक्रोफिन के शेयर फिलहाल 6 पर्सेंट की गिरावट के साथ 175.95 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।

1543% बढ़ा है मुथूट माइक्रोफिन का मुनाफा
मुथूट माइक्रोफिन (Muthoot Microfin) का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1543.16 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को दिसंबर 2025 तिमाही में 62.44 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड को 3.80 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी की सेल्स 602.81 करोड़ रुपये रही है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 680.78 करोड़ रुपये थी।

3.3% रही क्रेडिट कॉस्ट
चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही के लिए मुथूट माइक्रोफिन की क्रेडिट कॉस्ट 3.3 पर्सेंट रही है, जो कि चालू वित्त वर्ष के लिए 4-6 पर्सेंट से गाइडेंस से नीचे है। ऐब्सलूट टर्म में प्रोविजन्स 106 करोड़ रुपये रहे हैं, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 164 करोड़ रुपये थे। दिसंबर 2025 तिमाही में मुथूट माइक्रोफिन का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 12 पर्सेंट रहा, जो कि पिछली तिमाही के मुकाबले 11 बेसिस प्वाइंट ज्यादा है। कंपनी का ग्रॉस लोन पोर्टफोलियो सालाना आधार पर 5.4 पर्सेंट बढ़कर 13,079 करोड़ रुपये रहा है।

2 साल में 25% से ज्यादा लुढ़क गए हैं मूथुट माइक्रोफिन के शेयर
मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड के शेयर पिछले 2 साल में 25 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। मुथूट माइक्रोफिन के शेयर 9 फरवरी 2024 को 241.25 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 10 फरवरी 2026 को 175.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 13 पर्सेंट की तेजी आई है। मुथूट माइक्रोफिन के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 198.85 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 118.65 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,