₹3000 करोड़ का IPO, प्रॉफिट वाली कंपनी...अब सेबी की हरी झंडी का इंतजार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड ने आईपीओ के जरिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं
  • अब सेबी की हरी झंडी का इंतजार है
ipo news
मुथूट फिनकॉर्प ने आईपीओ के लिए कदम बढ़ाए

Muthoot Fincorp IPO: बीते कुछ समय में कई फाइनेंशियल कंपनियों ने आईपीओ के जरिए शेयर बाजार में एंट्री ली है। अब मुथूट पप्पाचन ग्रुप की कंपनी मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड ने भी आईपीओ के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। इस कंपनी ने आईपीओ के जरिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) के अनुसार, यह IPO पूरी तरह से इक्विटी शेयरों का नया इश्यू है। मतलब ये कि इस आईपीओ में ऑफर फॉर सेल नहीं है यानी शेयरहोल्डर्स हिस्सेदारी नहीं बेच रहे हैं।

क्या होगा पैसे का?

मुथूट फिनकॉर्प लिमिटेड के आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी के टियर-1 कैपिटल बेस को बढ़ाने के लिए किया जाएगा ताकि भविष्य की कैपिटल जरूरतों को पूरा किया जा सके। इसमें आगे लोन देने और कंपनी के बिजनेस के ग्रोथ और विस्तार में मदद करना शामिल है। कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी, जेएम फाइनेंशियल और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

कंपनी के बारे में

मुथूट पप्पाचन ग्रुप की कंपनी मुथूट फिनकॉर्प की विरासत 1887 से चली आ रही है। यह एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है, जिसका मुख्य बिजनेस गोल्ड लोन है। इसके पोर्टफोलियो में बिजनेस लोन, प्रॉपर्टी के बदले लोन, सप्लाई चेन फाइनेंसिंग, डिजिटल लोन, माइक्रोफाइनेंस और हाउसिंग लोन जैसी कई अन्य सेवाएं भी शामिल हैं। कंपनी दो दशकों से ज्यादा समय से गोल्ड लोन के बिजनेस में है और पूरे भारत में फैले अपने ब्रांच नेटवर्क के साथ-साथ अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म, 'मुथूट फिनकॉर्प वन' के जरिए काम करती है।

31 मार्च 2026 तक मुथूट फिनकॉर्प के पास 73,444.72 करोड़ रुपये की एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) थी और पूरे भारत में 5,610 ब्रांच का नेटवर्क था। इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 4.26 मिलियन यूजर हैं। क्रिसिल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए ड्राफ्ट पेपर्स में बताया गया है कि मार्च 2024 और मार्च 2026 के बीच मुथूट फिनकॉर्प के गोल्ड लोन AUM में 59.04 प्रतिशत की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ोतरी हुई।

फाइनेंशियल मोर्चे पर, कंपनी का प्रॉफिट पिछले फाइनेंशियल ईयर के 607.90 करोड़ रुपये से बढ़कर FY26 में 1,847.62 करोड़ रुपये हो गया। ऑपरेशन्स से रेवेन्यू FY25 के 8,497.69 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,203.81 करोड़ रुपये हो गया।

2026 में सक्रिय है आईपीओ मार्केट

2025 में सुस्ती के बाद भारत का IPO मार्केट अब तेज हो गया है। इसमें ऑटो-पार्ट्स बनाने वाली कंपनी 'धूत ट्रांसमिशन' से लेकर लॉजिस्टिक्स फर्म 'शिप रॉकेट' और डेयरी कंपनी 'मिल्की मिस्ट' जैसी अलग-अलग तरह की कंपनियां शामिल हो रही हैं जबकि निवेशक वैल्यूएशन और बिजनेस के फंडामेंटल्स को लेकर सावधानी बरत रहे हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़₹3000 करोड़ का IPO, प्रॉफिट वाली कंपनी...अब सेबी की हरी झंडी का इंतजार