Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Muthoot Finance share hits all time high company profit nearly doubles in September Quarter
गोल्ड लोन कंपनी के शेयर बने रॉकेट, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे, करीब दोगुना हुआ मुनाफा

गोल्ड लोन कंपनी के शेयर बने रॉकेट, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे, करीब दोगुना हुआ मुनाफा

संक्षेप: मुथूट फाइनेंस के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 9% से अधिक के उछाल के साथ 3727 रुपये पर जा पहुंचे हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा करीब दोगुना हो गया है।

Fri, 14 Nov 2025 10:58 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गोल्ड गिरवी रखकर लोन देने वाली कंपनी मुथूट फाइनेंस के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। मुथूट फाइनेंस के शेयर शुक्रवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 3727 रुपये पर पहुंच गए हैं। मुथूट फाइनेंस के शेयरों ने 52 हफ्ते का अपना नया हाई भी बनाया है। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के शानदार नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में यह उछाल देखने को मिला है। सितंबर 2025 तिमाही में मुथूट फाइनेंस का मुनाफा करीब दोगुना बढ़ा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सितंबर तिमाही में करीब दोगुना बढ़ा है मुथूट फाइनेंस का प्रॉफिट
मुथूट फाइनेंस लिमिटेड का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में करीब दोगुना बढ़ा है। जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी को 2345 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में मुथूट फाइनेंस को 1251 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में गोल्ड लोन देने वाली कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 59 पर्सेंट बढ़ी है। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम 3992 करोड़ रुपये रही है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम 2519 करोड़ रुपये थी। कंपनी के बोर्ड ने 500 करोड़ रुपये के एडिशनल इनवेस्टमेंट की मंजूरी दी है।

ये भी पढ़ें:'मालिक' ने खरीदे और 44 लाख शेयर, बढ़ाया कंपनी में हिस्सा, SBI लाइफ का भी है दांव

एक साल में दोगुना से ज्यादा हुआ लोगों का पैसा
मुथूट फाइनेंस के शेयरों में निवेशकों का पैसा एक साल में दोगुना से ज्यादा हो गया है। कंपनी के शेयर एक साल में 110 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। मुथूट फाइनेंस के शेयर 14 नवंबर 2024 को 1777.70 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 14 नवंबर 2025 को BSE में 3727 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 65 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक मुथूट फाइनेंस के शेयर करीब 69 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 3727 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1751.50 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।