करीब दोगुना बढ़ा मुथूट फाइनेंस का मुनाफा, 9 महीने में 100% चढ़ गए कंपनी के शेयर

Feb 12, 2026 06:06 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

गोल्ड लोन कंपनी मुथूट फाइनेंस का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में करीब दोगुना बढ़ गया है। कंपनी के शेयर पिछले 9 महीने में 100 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 10 साल में 2183% चढ़े हैं।

करीब दोगुना बढ़ा मुथूट फाइनेंस का मुनाफा, 9 महीने में 100% चढ़ गए कंपनी के शेयर

गोल्ड गिरवी रखकर लोन देने वाली कंपनी मुथूट फाइनेंस का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में करीब दोगुना बढ़ गया है। मुथूट फाइनेंस का मुनाफा दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 94.9 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 2656 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में मुथूट फाइनेंस का मुनाफा 1363 करोड़ रुपये था। मुथूट फाइनेंस के शेयर गुरुवार को BSE में 3 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 4069 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 9 महीनों में कंपनी के शेयरों में 100 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है।

64% बढ़ी है मुथूट फाइनेंस की नेट इंटरेस्ट इनकम
मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 64 पर्सेंट बढ़कर 4467 करोड़ रुपये रही है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में मुथूट फाइनेंस की नेट इंटरेस्ट इनकम 2721 करोड़ रुपये थी। 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी का कंसॉलिडेटेड लोन एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1,64,720 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले इसमें 48 पर्सेंट की ग्रोथ देखने को मिली है।

9 महीने में 100% चढ़ गए हैं मुथूट फाइनेंस के शेयर
गोल्ड लोन देने वाली कंपनी मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) के शेयर पिछले 9 महीनों में 100 पर्सेंट उछल गए हैं। मुथूट फाइनेंस के शेयर 20 मई 2025 को 2030.90 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 12 फरवरी 2026 को 4069 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो मुथूट फाइनेंस के शेयरों में 60 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। पिछले 5 दिन में इस गोल्ड लोन कंपनी के शेयरों में 15 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। मुथूट फाइनेंस के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 4149 रुपये है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1964.35 रुपये है।

10 साल में 2183% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
मुथूट फाइनेंस के शेयरों में पिछले 10 साल में 2183 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। गोल्ड लोन देने वाली कंपनी के शेयर 12 फरवरी 2016 को 178.20 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 12 फरवरी 2026 को 4069 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो मुथूट फाइनेंस के शेयरों में करीब 210 पर्सेंट की तेजी आई है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 1315 रुपेय से बढ़कर 4000 रुपये के पार जा पहुंचे हैं।

कंपनी ने खोली हैं 39 गोल्ड लोन ब्रांचेज
मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) ने चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 9 महीनों में 39 गोल्ड लोन ब्रांचेज खोली हैं, जिससे कुल ब्रांचेज की संख्या बढ़कर 1290 पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2025 के शुरुआती 9 महीनों में गोल्ड लोन ब्रांचेज की संख्या 1224 थी। कलेक्शन इफीशिएंसी सुधार के साथ 99.64 पर्सेंट पहुंच गई है, जो कि एक साल पहले 98.53 पर्सेंट थी।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,