Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़multiple pf accounts how to merge step by step guide here
नौकरी बदलने की वजह से हो गए कई PF अकाउंट, एक में मर्ज करने का ये है आसान तरीका

नौकरी बदलने की वजह से हो गए कई PF अकाउंट, एक में मर्ज करने का ये है आसान तरीका

संक्षेप:

अगर आपके पास कई नौकरियों के कारण एक से ज्यादा PF अकाउंट हैं, तो इसे मर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन है। हालांकि, इसके लिए आपका UAN नंबर एक्टिव होना चाहिए। UAN नंबर कर्मचारी की सैलरी स्लिप पर मिल जाता है।

Jan 13, 2026 03:25 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अकसर नौकरी बदलने के बाद लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या पुराने प्रोविडेंट फंड (PF) अकाउंट को ट्रांसफर कराना होता है। दरअसल, हर कंपनी में एक PF अकाउंट बन जाता है और ऐसे में जितनी बार नौकरी बदली जाती है उतने अकाउंट हो जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि पुराने PF अकाउंट को वर्तमान खाते में कैसे मर्ज किया जाए। आइए हम इसको सिलसिलेवार बताते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऑनलाइन है प्रक्रिया

दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की वेबसाइट पर यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। PF खातों को मर्ज करने के लिए UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर ) सबसे अहम भूमिका निभाता है। यह नंबर आमतौर पर कर्मचारी की सैलरी स्लिप पर मिल जाता है। यदि कर्मचारी का UAN एक्टिव है और आधार, बैंक व मोबाइल से लिंक है, तो PF ट्रांसफर आसानी से किया जा सकता है।

-सबसे पहले EPFO के Unified Member Portal पर लॉग-इन करना होता है।

- इसके बाद ऑनलाइन सर्विसेज में जाकर One Member – One EPF Account (ट्रांसफर रिक्वेस्ट) विकल्प चुनना होता है।

- यहां पुराने PF खाते का मेंबर आईडी या UAN विवरण भरकर ट्रांसफर रिक्वेस्ट सबमिट की जाती है।

- इस प्रक्रिया में कर्मचारी को वर्तमान नियोक्ता या पुराने नियोक्ता से सत्यापन का विकल्प मिलता है। कुछ मामलों में इसकी भी जरूरत नहीं होती है।

OTP एंटर करने के बाद रिक्वेस्ट सब्मिट

PF ट्रांसफर अनुरोध को अंतिम रूप देने के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आता है। OTP डालते ही आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाता है और ट्रैकिंग आईडी मिल जाती है।इसके बाद फॉर्म 13 का पीडीएफ भी डाउनलोड करने का विकल्प मिलता है। ट्रांसफर की प्रक्रिया 15 से 30 दिनों में पूरी हो जाती है। ट्रांसफर पूरा होते ही पुराने खाते का बैलेंस शून्य हो जाता है और पूरी राशि वर्तमान PF खाते में जुड़ जाती है।

क्या हैं फायदे?

PF ट्रांसफर कराना बेहतर विकल्प होता है। इससे कर्मचारी किसी तरह के कन्फ्यूजन में नहीं रहता है। इसके साथ ही रिटायरमेंट के समय बड़ा फंड तैयार होता है और पेंशन लाभ भी पूरा मिलता है। वहीं, ब्याज की निरंतरता बनी रहती है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।