
10% चढ़ गया यह ज्वैलरी स्टॉक, 5 साल में आई है 1140% की तेजी, बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
थंगमायिल ज्वैलरी के शेयर सोमवार को 10% उछलकर 3712.10 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर पिछले एक साल से भी कम में 140% से ज्यादा उछल गए हैं। 5 साल में कंपनी के शेयरों में 1140% की तेजी आई है।
थंगमायिल ज्वैलरी के शेयरों में सोमवार को जबरदस्त तेजी आई है। थंगमायिल ज्वैलरी के शेयर सोमवार को BSE में 10 पर्सेंट उछलकर 3712.10 रुपये पर बंद हुए हैं। थंगमायिल ज्वैलरी के शेयर पिछले एक साल से भी कम में 140 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में ज्वैलरी कंपनी का मुनाफा भी दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। पिछले 5 साल में मल्टीबैगर कंपनी थंगमायिल ज्वैलरी के शेयरों में 1100 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।
5 साल में 1140% चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
ज्वैलरी कंपनी, थंगमायिल ज्वैलरी के शेयर एक साल से भी कम में अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल से 140 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 24 फरवरी 2025 को 1526.45 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 9 फरवरी 2026 को 3712.10 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 5 साल में थंगमायिल ज्वैलरी के शेयरों में 1140 पर्सेंट की जोरदार तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 299.27 रुपये से बढ़कर 3700 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। थंगमायिल ज्वैलरी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 4138.15 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1526.45 रुपये है।
दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है कंपनी का मुनाफा
तमिलनाडु बेस्ड रिटेल ज्वैलरी चेन थंगमायिल ज्वैलरी का मुनाफा दिसंबर 2025 तिमाही में दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में ज्वैलरी कंपनी को 105 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में थंगमायिल ज्वैलरी को 48 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में ज्वैलरी कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर 2406 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 1132.5 करोड़ रुपये था। दिसंबर 2025 तिमाही के लिए इबिट्डा 172.2 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 83.3 करोड़ रुपये था।
बोनस शेयर भी बांट चुकी है ज्वैलरी कंपनी
ज्वैलरी कंपनी थंगमायिल ज्वैलरी (Thangamayil Jewellery) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का भी तोहफा दे चुकी है। मल्टीबैगर कंपनी ने जुलाई 2023 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 61.56 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 38.44 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा सितंबर 2025 तिमाही तक का है।

लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें



