1 लाख रुपये के बना दिए 78 लाख रुपये, ज्वैलरी कंपनी के शेयरों ने किया मालामाल

Feb 06, 2026 08:33 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

मल्टीबैगर कंपनी थंगमायिल ज्वैलरी के शेयरों ने 10 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 78 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है। ज्वैलरी कंपनी के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है।

1 लाख रुपये के बना दिए 78 लाख रुपये, ज्वैलरी कंपनी के शेयरों ने किया मालामाल

ज्वैलरी कंपनी थंगमायिल ज्वैलरी के शेयरों में शुक्रवार को जबरदस्त तेजी आई है। थंगमायिल ज्वैलरी के शेयर शुक्रवार को 10 पर्सेंट के उछाल के साथ 3491.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले 10 साल में शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। थंगमायिल ज्वैलरी के शेयरों ने 10 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को 78 लाख रुपये से ज्यादा बना दिया है। ज्वैलरी कंपनी के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर दिखाया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 4138.15 रुपये है।

1 लाख रुपये के ऐसे बना दिए 78 लाख रुपये से ज्यादा
थंगमायिल ज्वैलरी ने पिछले 10 साल में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। थंगमायिल ज्वैलरी के शेयर 12 फरवरी 2016 को 89.37 रुपये पर थे। अगर किसी व्यक्ति ने 12 फरवरी 2016 को ज्वैलरी कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो उसे 1118 शेयर मिलते। थंगमायिल ज्वैलरी ने जुलाई 2023 में अपने शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया है। अगर बोनस शेयरों को जोड़ लें तो 1 लाख रुपये से खरीदे गए शेयरों की संख्या बढ़कर 2236 पहुंच जाती है। ज्वैलरी कंपनी के शेयर शुक्रवार 6 फरवरी 2026 को 3491.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। ऐसे में 2236 शेयरों की मौजूदा वैल्यू बढ़कर 78.07 लाख रुपये पहुंच जाती है।

52 हफ्ते के निचले स्तर से 120% से ज्यादा चढ़ गए हैं शेयर
थंगमायिल ज्वैलरी (Thangamayil Jewellery) के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 120 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। ज्वैलरी कंपनी के शेयर 24 फरवरी 2025 को 1526.45 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 6 फरवरी 2026 को 3491.80 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो थंगमायिल ज्वैलरी के शेयरों में 80 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले पांच साल में थंगमायिल ज्वैलरी के शेयर 1075 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 61.56 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 38.44 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,