Multibagger Stocks: 8 दिन में 105% तक का रिटर्न, निवेशकों का पैसा दोगुना, शेयरों की मची है लूट

Apr 20, 2026 06:27 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Multibagger Stocks: वारी टेक्नोलॉजी (Waaree Technologies) ने निवेशकों को महज 8 दिन में ही 105 प्रतिशत का रिटर्न दे दिया है। आज सोमवार को कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। 

Multibagger Stocks: 8 दिन में 105% तक का रिटर्न, निवेशकों का पैसा दोगुना, शेयरों की मची है लूट

Multibagger Stocks: महज 8 कारोबारी दिन में वारी टेक्नोलॉजी (Waaree Technologies) के शेयरों की कीमतों में 100 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। आज फिर सोमवार को कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है। कंपनी के शेयरों का भाव आज 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी हासिल करने में सफल रहा। जिसके बाद Waaree Technologies के शेयरों का भाव 314.30 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मार्केट के बंद होने के समय पर यह स्टॉक बीएसई में 9.40 प्रतिशत की तेजी के बाद 312.60 रुपये के स्तर पर था। आज सोमवार कंपनी के शेयरों के सिर्फ खरीदार ही मिले हैं।

1 महीने में 117% का रिटर्न

बीते 8 कारोबारी दिन में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 105 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 4 अप्रैल को Waaree Technologies के शेयरों का भाव 152.95 रुपये के स्तर पर था। बता दें, अबतक इस महीने कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 117 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप मार्केट 338.44 करोड़ रुपये का है।

21 जुलाई 2025 को कंपनी के शेयर 360.30 रुपये के 52 वीक हाई पर पहुंच गए थे। वहीं, 19 अप्रैल 2024 कंपनी के शेयर 2209.40 रुपये के आल टाइम हाई पर पहुंचने में सफल रहे।

कंपनी ने कीमतों में तेजी पर दी सफाई

Waaree Technologies ने कहा है कि शेयरों में उछाल पूरी तरह से बाजार पर आधारित है। मैनेजमेंट का ना तो इस पर कोई कंट्रोल है। ना ही इसकी कोई जानकारी है।

पहली छमाही में कैसा रहा है प्रदर्शन?

Waaree Technologies ने दी जानकारी में कहा है कि अप्रैल से सितंबर के दौरान कुल नेट लॉस 1.72 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी पीरियड में कंपनी को 2.62 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से घटकर 4.1 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके पहले के वित्त वर्ष की पहली छमाही में यह 5.6 करोड़ रुपये रहा था। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी को अभी अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक का रिजल्ट घोषित करना बाकि है।

बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

इस कंपनी ने निवेशकों को 2020 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने 5 शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर बांटे थे। कंपनी ने अबतक एक बार भी निवेशकों को डिविडेंड नहीं दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,