5 साल में 1297% का रिटर्न, मल्टीबैगर स्टॉक आज 5% चढ़ा, कीमत अब भी 50 रुपये से कम

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Multibagger Stocks: तिरुपति फोर्ज के शेयरों की कीमतों में 5 साल में 1297 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। आज यानी मंगलवार को यह स्टॉक 5% चढ़ गया है। 

5 साल में 1297% का रिटर्न, मल्टीबैगर स्टॉक आज 5% चढ़ा, कीमत अब भी 50 रुपये से कम

Multibagger Stocks: निवेशकों को मालामाल करने वाले मल्टीबैगर स्टॉक तिरुपति फोर्ज (Tirupati Forge) के शेयरों में आज मंगलवार को 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। स्मॉल कैप स्टॉक में अपर सर्किट लगा है। अपर सर्किट लगने के बाद यह मल्टीबैगर स्टॉक 43.20 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप 547 करोड़ रुपये का है।

तिरुपति फोर्ज का रिजल्ट कैसा रहा? (Tirupati Forge Q4 Results)

कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कुल रेवन्यू 43.03 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 49.25 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार तिरुपति फोर्ज का का नेट प्रॉफिट 1.52 करोड़ रुपये तक गिरकर आ गया है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2.02 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी के PAT भी गिरावट देखने को मिली है। मार्च तिमाही के दौरान PAT घटकर 6.30 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले यह 7.86 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, नए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और सोलर यूनिट की कमीशनिंग की वजह से तिमाही नतीजों पर असर पड़ा है।

पूरे वित्त वर्ष के दौरान कैसा रहा प्रदर्शन?

वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपी का रेवन्यू 165.94 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवन्यू 116.29 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, PAT साल दर साल आधार पर घटा है। टैक्स भुगतान के बाद कंपनी का प्रॉफिट 6.29 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 7.86 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

2026 में Tirupati Forge के शेयरों की कीमतों में 24 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। एक साल में यह स्टॉक 11.93 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कंपनी का 52 वीक हाई 52 रुपये और 52 वीक लो लेवल 43.17 रुपये है।

एनएसई के डाटा के अनुसार तीन साल में Tirupati Forge के शेयरों की कीमतों में 359 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 5 साल में इस मल्टीबैगर स्टॉक का दाम 1297 प्रतिशत बढ़ा है। जोकि अभूतपूर्व है।

बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी

Tirupati Forge ने 2021 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने 4 शेयर पर 3 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। 2021 में ही कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में तब बांट दिया गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,