आज फोकस में 2000% रिटर्न देने वाला ये स्टॉक, अभी भी खरीदने का मौका? क्या करें निवेशक

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Godawari Power and Ispat Limited share price: आज 21 अप्रैल 2026 को निवेशकों की नजर पिछले 5 साल में 680% और 6 साल में 2000% से ज्यादा का रिटर्न देने वाले शेयर पर रहेगी। जी हां, हम गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड की बात कर रहे हैं। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

आज फोकस में 2000% रिटर्न देने वाला ये स्टॉक, अभी भी खरीदने का मौका? क्या करें निवेशक

Godawari Power and Ispat Limited share price: मल्टीबैगर स्टॉक्स की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हां, हम गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड (Godawari Power and Ispat Limited) की बात कर रहे हैं, जिसका शेयर मंगलवार को फोकस में रह सकता है, क्योंकि कंपनी ने हाल ही में एक अहम कॉरपोरेट अपडेट दिया है। पिछले 5 सालों में करीब 680% रिटर्न देने वाला यह स्टॉक अब एक नए ट्रिगर के चलते फिर चर्चा में है।

दरअसल, कंपनी ने जानकारी दी है कि उसने 13.61 लाख इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। यह अलॉटमेंट एक बड़े निवेशक द्वारा वारंट (warrants) को इक्विटी शेयर में बदलने के बाद किया गया है। निवेशक मेरिडियन रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड (Meridien Realtech Private Limited) ने अपने वारंट को शेयर में कन्वर्ट करने के लिए बाकी 75% रकम का भुगतान किया, जिससे कंपनी को करीब ₹25 करोड़ मिले हैं। यह कदम इस बात का संकेत देता है कि बड़े निवेशकों का कंपनी पर भरोसा बना हुआ है।

अगर आसान भाषा में समझें, तो वारंट एक ऐसा अधिकार होता है, जिससे निवेशक भविष्य में तय कीमत पर शेयर खरीद सकता है। जब निवेशक इसे शेयर में बदलता है, तो इसका मतलब होता है कि उसे कंपनी के भविष्य पर भरोसा है। यही कारण है कि ऐसे अपडेट के बाद स्टॉक में अक्सर हलचल देखने को मिलती है।

हाल के दिनों में कंपनी कई बड़े फैसलों की वजह से सुर्खियों में रही है। कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी में ₹50 करोड़ का निवेश किया है, जिसका उपयोग बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्लांट लगाने में किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में करीब ₹7,000 करोड़ की लागत से 1 मिलियन टन क्षमता वाला स्टील प्लांट लगाने की योजना भी बनाई है। ये दोनों प्रोजेक्ट भविष्य की ग्रोथ को मजबूत करने वाले कदम माने जा रहे हैं।

कैसा रहा शेयर प्रदर्शन?

शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो इसमें हाल ही में जबरदस्त रिकवरी देखी गई है। मार्च के निचले स्तर से यह करीब 26% उछल चुका है और हाल ही में ₹310 का नया हाई भी छू चुका है। 2026 में अब तक यह लगभग 13% चढ़ चुका है। लंबी अवधि में देखें तो इस स्टॉक ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। पिछले 5 साल में 680% और 6 साल में 2000% से ज्यादा का उछाल आई है।

इस कंपनी (Godawari Power and Ispat Limited) के शेयर में हाल के समय में तेज रैली के बाद अब हल्की मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। ये स्टॉक 21 अप्रैल 2026 को करीब 1.88% गिरकर ₹299.80 पर बंद हुआ, जो बताता है कि हालिया तेजी के बाद निवेशक कुछ प्रॉफिट बुक कर रहे हैं।

मजबूत फंडामेंटल, बड़े निवेश और भविष्य के प्रोजेक्ट्स की वजह से गोदावरी पावर एंड इस्पात (Godawari Power and Ispat) का शेयर निवेशकों के रडार पर बना हुआ है। हालांकि, इतनी तेज़ रैली के बाद इसमें उतार-चढ़ाव का जोखिम भी बना रहता है, इसलिए निवेश से पहले सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,