3785% का रिटर्न देने वाले स्टॉक का हो रहा 10 हिस्सों में बंटवारा, रिकॉर्ड डेट इसी महीने

Mar 14, 2026 07:04 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Stock Split News: मल्टीबैगर स्टॉक V2 Retail Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में होने जा रहा है। बाजार की उठा-पटक के बीच भी यह स्टॉक निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने में सफल रहा है।

3785% का रिटर्न देने वाले स्टॉक का हो रहा 10 हिस्सों में बंटवारा, रिकॉर्ड डेट इसी महीने

Stock Split News: मल्टीबैगर स्टॉक V2 Retail Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में होने जा रहा है। बाजार की उठा-पटक के बीच भी यह स्टॉक निवेशकों को अच्छा रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, कंपनी शेयर बाजार में इसी महीने एक्स-स्प्लिट स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगी।

10 टुकड़ों में बंट जाएगा शेयर

V2 Retail Ltd ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। कंपनी ने बताया है कि स्टॉक स्प्लिट के लिए 25 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इस दिन शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में होगा।

शेयरों का प्रदर्शन पिछले 6 महीने में कैसा रहा है?

शुक्रवार को V2 Retail Ltd के शेयर बीएसई में 3.08 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1925.40 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत की गिरावट आई है। 6 महीने से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक होल्ड करने पर 19 प्रतिशत का फायदा हुआ है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक पोजीशनल निवेशकों को 13.72 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में महज 1 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, V2 Retail Ltd का 52 वीक हाई 2572 रुपये और 52 वीक लेवल 1565.30 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 7020 करोड़ रुपये का है।

दो साल में V2 Retail Ltd के शेयरों में 449 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों में 2141 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बता दें, 10 साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को 3785 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

प्रमोटर्स ने घटाई हिस्सेदारी

बीएसई के डाटा के अनुसार के अनुसार 4 नवंबर 2025 तक के डाटा के अनुसार प्रमोटर के पास 51.43 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 48.57 प्रतिशत हिस्सा था। इससे पहले जून तिमाही में प्रमोटर्स के पास 54.22 प्रतिशत हिस्सा था। वहीं, पब्लिक के पास तब 45.78 प्रतिशत हिस्सा तब था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,