287% बढ़ा इस कंपनी का प्रॉफिट, शेयर की ओर दौड़ पड़े निवेशक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • साउथ वेस्ट पिनेकल एक्सप्लोरेशन (SWPEL) के शेयर की कीमत में मंगलवार, 17 जुलाई को इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान लगभग 9% की बढ़त दर्ज की गई
  • साउथ वेस्ट पिनेकल एक्सप्लोरेशन के शेयर एक हफ्ते में 12%, एक महीने में 2%, 3 महीने में 3% और 6 महीने में 38% की बढ़त हुई है
Vi today share price
Vi के शेयरों में तूफानी तेजी

South West Pinnacle Exploration share: शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक मल्टीबैगर स्टॉक- साउथ वेस्ट पिनेकल एक्सप्लोरेशन (SWPEL) है। इस कंपनी के शेयर की कीमत में मंगलवार, 17 जुलाई को इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान लगभग 9% की बढ़त दर्ज की गई। इंट्रा-डे में शेयर 257.40 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। शेयर में यह तेजी ऐसे समय आई जब कंपनी ने जून 2026 को खत्म हुई तिमाही के लिए शानदार फाइनेंशियल और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस की रिपोर्ट दी।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

साउथ वेस्ट पिनेकल एक्सप्लोरेशन का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 53% बढ़कर ₹61.7 करोड़ हो गया और टैक्स के बाद प्रॉफिट 287% बढ़कर ₹9.3 करोड़ हो गया। टैक्स के बाद प्रॉफिट एक साल पहले के ₹2.4 करोड़ से बढ़कर ₹9.3 करोड़ हो गया। वहीं, प्रॉफिट आफ्टर टैक्स मार्जिन 6% से सुधरकर 15% हो गया। वहीं, SWPEL की ऑपरेशन से इनकम बढ़कर ₹61.7 करोड़ हो गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹40.2 करोड़ थी। एबिटा ₹5.8 करोड़ से बढ़कर ₹14.9 करोड़ हो गया जबकि एबिटा मार्जिन सालाना आधार पर (YoY) 14% से बढ़कर 24% हो गया।

कंपनी के चेयरमैन ने क्या कहा?

कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर विकास जैन ने कहा, “हमने फाइनेंशियल ईयर 27 की पहली तिमाही में शानदार और उत्साहजनक फाइनेंशियल और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस दी है। हमने रेवेन्यू में 53% से ज्यादा और टैक्स के बाद मुनाफे (PAT) में साल-दर-साल 287% की ग्रोथ दर्ज की है। इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹617 मिलियन और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स ₹93 मिलियन रहा।”

शेयर का परफॉर्मेंस

BSE पर यह मल्टीबैगर स्टॉक 8.8% तक बढ़कर ₹257.40 प्रति शेयर के दिन के हाई लेवल पर पहुंच गया। साउथ वेस्ट पिनेकल एक्सप्लोरेशन के शेयर एक हफ्ते में 12%, एक महीने में 2%, 3 महीने में 3% और 6 महीने में 38% की बढ़त हुई है। वहीं, यह 1 साल में 68% और पिछले 5 सालों में 354% बढ़ा है। इसने मई 2026 में ₹287.95 का 52-हफ्ते का हाई और अक्टूबर 2025 में ₹120.55 का 52-हफ्ते का लो लेवल छुआ था।

कंपनी को मिली है सफलता

साउथ वेस्ट पिनेकल एक्सप्लोरेशन ने तिमाही के दौरान राजस्थान में ₹307 करोड़ का अपना सबसे बड़ा ऑर्डर पूरा करने का काम शुरू किया और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से ₹166 करोड़ से ज़्यादा कीमत वाले CBM कॉन्ट्रैक्ट का एक्सटेंशन हासिल किया। कंपनी का ऑर्डर बुक ₹761 करोड़ के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़287% बढ़ा इस कंपनी का प्रॉफिट, शेयर की ओर दौड़ पड़े निवेशक