200 रुपये से कम की कीमत वाले इस स्टॉक ने 5 साल में दिया 12000% का रिटर्न, आज फिर आई बड़ी खबर

Dec 09, 2024 02:54 pm ISTTarun Pratap Singh मिंट
share

  • 200 रुपये से कम की कीमत वाले स्टॉक सर्वोटेक पावर सिस्टम्स (Servotech Power Systems) ने बीते 5 साल में 12000 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों का भाव बीते एक साल में 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। बता दें, कंपनी फिर से चर्चा में है।

200 रुपये से कम की कीमत वाले इस स्टॉक ने 5 साल में दिया 12000% का रिटर्न, आज फिर आई बड़ी खबर

Multibagger Stock: बीते कुछ सालों के दौरान कंपनियों ने निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न देकर मालामाल बना दिया है उसमें सर्वोटेक पावर सिस्टम्स (Servotech Power Systems) भी एक है। कंपनी के शेयरों का भाव बीते 5 साल के दौरान 12182 प्रतिशत बढ़ चुका है। कंपनी को लेकर एक और अच्छी खबर आई है। कंपनी जर्मनी में एक बड़े प्रोजेक्ट पर पार्टनरशिप के जरिए काम करने जा रही है। बता दें, सर्वोटेक पावर सिस्टम्स सोलर प्रोडक्ट्स, ईवी चार्जर्स, डीसी चार्जर्स और होम एसी चार्जर्स का काम करती है।

क्या है नया प्रोजेक्ट?

कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि उन्होंने LESSzwei GmbH के साथ पार्टनरशिप की है। कंपनी 100 प्रतिशत सोलर से चलवे वाले ईवी चार्जिंग सिस्टम्स जर्मनी में बनाएगी। सर्वोटेक की तरफ से दी जानकारी में कहा गया है कि इस चार्जिंग स्टेशन के जरिए ई-बाइक्स, ई स्कूटर्स और ई-कार्गो बाइक्स को चार्ज करने का विकल्प रहेगा। बता दें, कंपनी ने कहा है इस स्टेशन पर एक साथ 4 टू-व्हीलर्स को चार्ज किया जा सकता है।

सर्वोटेक पावर सिस्टम्स के शेयरों में सोमवार को 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। यह स्मॉल कैप स्टॉक बढ़त के साथ 183.60 रुपये के लेवल पर खुला था। कंपनी के शेयर 4 प्रतिशत की तेजी के बाद 189.67 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। जोकि कंपनी के रिकॉर्ड हाई 205.40 रुपये के बेहद करीब है। बता दें, कंपनी के शेयर इस स्तर पर 26 सितंबर को थे।

बीता एक साल कैसा रहा?

कंपनी के शेयरों कीमतों में बीते एक साल के दौरान 142 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 3 साल से स्टॉक को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 4324 प्रतिशत का फायदा मिल चुका है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 73 रुपये प्रति शेयर है। वहीं मार्केट कैप 4157.39 करोड़ रुपये का है। बता दें, कंपनी एनएसई में लिस्टेड है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,