Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़multibagger Stock RDB Infrastructure and Power share jumps 7 percent check why
7% चढ़ा यह मल्टीबैगर स्टॉक, कीमत 50 रुपये से कम, किस बात से खुश हैं निवेशक

7% चढ़ा यह मल्टीबैगर स्टॉक, कीमत 50 रुपये से कम, किस बात से खुश हैं निवेशक

संक्षेप:

Multibagger Stock: कंपनियों के तिमाही नतीजों का असर उनके शेयरों पर भी साफ देखने को मिल रहा है। मल्टीबैगर स्टॉक आरडीबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड पावर (RDB Infrastructure and Power) के शेयर शुक्रवार को 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बीएसई में 49.82 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे।

Nov 15, 2025 07:32 am ISTTarun Pratap Singh मिंट
share Share
Follow Us on

Multibagger Stock: कंपनियों के तिमाही नतीजों का असर उनके शेयरों पर भी साफ देखने को मिल रहा है। मल्टीबैगर स्टॉक आरडीबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड पावर (RDB Infrastructure and Power) के शेयर शुक्रवार को 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बीएसई में 49.82 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। इससे पहले कंपनी के शेयरों का भाव दिन में 51.20 रुपये के लेवल तक पहुंच गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कितना हुआ नेट प्रॉफिट

आरबीडी इंफ्रास्ट्रक्चर् ने दी जानकारी में कहा है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 3.05 करोड़ रुपये रहा है। जोकि तिमाही दर तिमाही के आधार पर 13 प्रतिशत अधिक है। पहले क्वार्टर में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2.72 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में आरडीबी इंफ्रास्ट्रक्चर का नेट प्रॉफिट 1.70 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 18.50 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर यह 43 प्रतिशत घटा है। बीते वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 32.48 करोड़ रुपये रहा था।

शेयर बाजारों में कंपनी ने किया है दमदार प्रदर्शन

पिछले एक साल में आरडीबी इंफ्रा के शेयरों की कीमतों में 6.29 प्रतिशत की तेजी आई है। कंपनी का 52 वीक हाई 62.68 रुपये और 52 वीक लो लेवल 35 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 987.10 करोड़ रुपये का है।

2 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 723 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 3 साल में इस कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 1268 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, बीते 5 साल में इस स्मॉलकैप स्टॉक ने 4248.21 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

10 टुकड़ों में बंट चुका है शेयर

इसी साल फरवरी में कंपनी के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में हुआ था। कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू जिसके बाद 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गई थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।