5 साल से धांसू रिटर्न दे रहा ₹21 वाला शेयर, निवेशकों की बदल गई किस्मत
नेटवर्क पीपल सर्विसेज के शेयरों में हाल के साल में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। 21 रुपये के स्तर वाले इस शेयर ने जनवरी 2022 में अपनी एकतरफा यात्रा शुरू की और अगस्त 2024 तक सिलसिला जारी रहा। इस दौरान निवेशकों को 16,270% का भारी रिटर्न मिला।
Multibagger stock news: शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर - नेटवर्क पीपल सर्विसेज टेक्नोलॉजीज है। यह डिजिटल बैंकिंग और पेमेंट टेक्नोलॉजी फर्म्स में से एक प्रमुख कंपनी है। इसके शेयरों में हाल के साल में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। शेयरों ने जनवरी 2022 में अपनी एकतरफा यात्रा शुरू की और अगस्त 2024 तक सिलसिला जारी रहा। इस दौरान निवेशकों को 16,270% का भारी रिटर्न मिला। इसी अवधि में शेयर ने ₹3577 प्रति शेयर का एक नया रिकॉर्ड भी बनाया।
26 महीनों तक पॉजिटिव रहा शेयर
इस अवधि में शेयर 26 महीनों तक पॉजिटिव रहा, जिसमें दिसंबर 2022 में 90.4% की सबसे बड़ी मासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके बाद जुलाई 2024 में 65.3% की बढ़ोतरी हुई। इस रैली ने न सिर्फ शेयरहोल्डर्स को अमीर बनाया है बल्कि कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन को भी काफी बढ़ाया है। इस शेयर के लिए साल 2023 सबसे अच्छा साल रहा, जिसमें 1012% की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद 2024 और 2022 में शेयर ने क्रमशः 226% और 201% का रिटर्न है। इस दौरान शेयर ₹21.85 प्रति शेयर से बढ़कर ₹1,400 प्रति शेयर हो गया है। 2025 में यह 47% की भारी गिरावट के साथ खत्म हुआ, जो लिस्टिंग के बाद से इसकी सबसे बड़ी सालाना गिरावट थी। जिस निवेशक ने चार साल पहले स्टॉक में ₹1 लाख का निवेश किया था और उसे बनाए रखा, उसकी वैल्यू बढ़कर ₹64.5 लाख हो गई होगी।
शेयरहोल्डिंग पैटर्न
नेटवर्क पीपल सर्विसेज टेक्नोलॉजीज के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 60.29 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, कंपनी की पब्लिक शेयरहोल्डिंग 39.71 फीसदी है। प्रमोटर में सविता वशिष्ठ के पास 50,28,000 शेयर या 24.12 फीसदी हिस्सेदारी है। आशीष अग्रवाल के पास 37,68,470 शेयर या 18.08 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा दीपक चंद ठाकुर के पास 37,65,137 शेयर या 18.07 हिस्सा है।





