6000% का रिटर्न, ₹50 से कम की कीमत वाला स्टॉक आज भी 4% उछला

Dec 16, 2025 12:23 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

Mercury Ev-Tech Share Price: बाजार की कमजोर स्थितियों के बीच भी एक कंपनी आज अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह कंपनी मर्करी ईवी टेक है। कंपनी के शेयरों में आज 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमत 50 रुपये से भी कम है।

6000% का रिटर्न, ₹50 से कम की कीमत वाला स्टॉक आज भी 4% उछला

Mercury Ev-Tech Share Price: बाजार की कमजोर स्थितियों के बीच भी एक कंपनी आज अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वह कंपनी मर्करी ईवी टेक है। कंपनी के शेयरों में आज 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमत 50 रुपये से भी कम है। बता दें, बीएसई में मर्करी ईवी टेक के शेयर बीएसई में 39.27 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में यह स्टॉक 40.45 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

कंपनी की आर्थिक स्थिति कैसी है?

मर्करी ईवी टेक ने सितंबर तिमाही के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार जुलाई से सितंबर के दौरान कुल नेट सेल्स में सालाना आधार पर 51 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इस दौरान कंपनी की सेल्स 34.01 करोड़ रुपये थी। नेट प्रॉफिट की बात करें तो इसमें 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह दूसरी तिमाही में 1.72 करोड़ रुपये रहा।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में

मर्करी ईवी टेक की पहली छमाही में नेट सेल्स 56.58 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 142 प्रतिशत बढ़ा है। सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 2.99 करोड़ रुपये रहा है। इसमें 43 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

शेयर बाजार में कंपनी का प्रदर्शन इस साल कैसा?

बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में मर्करी ईवी टेक के शेयरों में 34 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 55 प्रतिशत गिरा है। दो साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 69 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि, इसके बाद भी तीन से शेयरों को होल्ड करने वाले इंवेस्टर्स को अबतक 266 प्रतिशत का फायदा हुआ है। बता दें, 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 6060 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,