63300% का दमदार रिटर्न, नेट प्रॉफिट 104% बढ़ा, फोकस में रहेगा ₹25 वाला शेयर
मुख्य बातें
- Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक स्मॉल कैप कंपनी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज (Integrated Industries) के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे
- इस मल्टीबैगर स्टॉक के नेट प्रॉफिट में 104 प्रतिशत का इजाफा हुआ है
- अब सोमवार को हलचल देखने को मिलेगी
- बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव 50 रुपये से कम का है

Multibagger Stock: मल्टीबैगर स्टॉक स्मॉल कैप कंपनी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज (Integrated Industries) के शेयर सोमवार को फोकस में रहेंगे। इस मल्टीबैगर स्टॉक के नेट प्रॉफिट में 104 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अब सोमवार को हलचल देखने को मिलेगी। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव 50 रुपये से कम का है।
शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा था। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 25.36 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।
कितना हुआ नेट प्रॉफिट?
एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि जुलाई से सितंबर के दौरान 29.99 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले इसी दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 14.70 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 104 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि दूसरी तिमाही में कुल रेवन्यू (ऑपरेशंस) 286.46 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 54 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कंपनी के खर्च में भी इजाफा हुआ है। दूसरे क्वार्टर में कंपनी का कुल खर्च 257.13 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 49 प्रतिशत बढ़ा है।
63300% चढ़ा शेयर
बीते 5 साल में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में 63300 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 3 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को अबतक 13247 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। दो साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 40 प्रतिशत का फायदा हुआ है।
बीते एक साल संघर्ष कर रहा स्टॉक
पिछला एक साल कंपनी के शेयरहोल्डर्स के लिए कठिनाईयों से भरा रहा है। 1 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 35 प्रतिशत गिरा है। वहीं, इस साल अबतक कंपनी के शेयरों का भाव 13% टूट चुका है।
बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज ने 2024 में निवेशकों को बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर एक शेयर बोनस दिया था। 2024 में कंपनी ही कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। पिछले साल कंपनी ने अपने शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


