Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़multibagger Stock GRM Overseas Ltd doubled investors money in just year company ready to give 2 bonus share
1 साल में किया पैसा डबल, अब ‘मालिक’ ने खरीदे 50,000 शेयर, 2 बोनस शेयर दे रही है कंपनी

1 साल में किया पैसा डबल, अब ‘मालिक’ ने खरीदे 50,000 शेयर, 2 बोनस शेयर दे रही है कंपनी

संक्षेप:

Multibagger Stock: पिछले एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुना करने वाली कंपनी जीआरएम ओवरसीज (GRM Overseas Ltd) के शेयर एक बार फिर से फोकस में हैं। इस बार दो वजहें हैं। पहली वजह कंपनी के प्रमोटर्स ने हिस्सेदारी बढ़ाई है।

Dec 11, 2025 06:08 pm ISTTarun Pratap Singh मिंट
share Share
Follow Us on

Multibagger Stock: पिछले एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुना करने वाली कंपनी जीआरएम ओवरसीज (GRM Overseas Ltd) के शेयर एक बार फिर से फोकस में हैं। इस बार दो वजहें हैं। पहली वजह कंपनी के प्रमोटर्स ने हिस्सेदारी बढ़ाई है। दूसरी वजह बोनस शेयर का ऐलान है। बात दें, गुरुवार को जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड के शेयर 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ बीएसई में 451.50 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रमोटर्स ने खरीदे 50,000 शेयर

जीआरएम ओवरसीज के प्रमोटर ग्रुप का हिस्सा अतुल गर्ग ने कंपनी में 0.08 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ाई है। उन्होंने 50,00 शेयर खरीदे हैं। कंपनी के शेयरहोल्डिंग के अनुसार अतुल गर्ग के पास 22 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, अन्य प्रमोटर ग्रुप के सदस्य जैसे हुकुम चंद गर्ग के पास 24.45 प्रतिशत और ममता गर्ग के पास 21.68 प्रतिशत हिस्सा है। बता दें, कंपनी में प्रमोटर्स की कुल हिस्सेदारी 68.19 प्रतिशत इस समय है।

ये भी पढ़ें:Vodafone Idea के लौटे अच्छे दिन, 5% से अधिक चढ़ा शेयर, 52 वीक हाई पर भाव

इस कंपनी में एफआईआई की हिस्सेदारी 3.4 प्रतिशत है। पब्लिक के पास 26.80 प्रतिशत और घरेलू संस्थागत निवेशकों के पास 1.8 प्रतिशत हिस्सा है। बता दें, मधु केला द्वारा स्थापित कंपनी के पास 1.37 प्रतिशत हिस्सा है।

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी?

जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड ने दी जानकारी में कहा है कि जुलाई से सितंबर के दौरान कुल 362.43 करोड़ रुपये का रेवन्यू (ऑपरेंशस) के जरिए जनरेट किया है। जोकि सालाना आधार पर 15 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 14.76 करोड़ रुपये रहा था।

ये भी पढ़ें:IPO से पहले झुनझुनवाला परिवार ने इस कंपनी में किया ₹100 का निवेश

दूसरी बार बोनस शेयर दे रही है कंपनी

जीआरएम ओवरसीज निवेशकों को दूसरी बार बोनस शेयर देने जा रही है। 2021 में कंपनी ने एक शेयर पर दो शेयर बोनस दिया था। इस बार भी कंपनी ने एक शेयर पर दो शेयर बोनस देने का फैसला किया है।

इस साल दिया है 100% से अधिक का रिटर्न

साल 2025 में अबतक जीआरएम ओवरसीज के शेयरों की कीमतों में 125 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 110 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल में यह स्टॉक 1364 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।